फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के लिए मानुषी छिल्लर तैयार, पहली फिल्म का पहला शॉट देने के अनुभवों का किया खुलासा

Tue, 19 Nov 2019 04:10 PM IST
anand anand मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Manushi Chhillar - फोटो : instagram
यशराज फिल्म्स की टैलेंट सर्च टीम की खोज पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने अपने करियर की पहली फिल्म पृथ्वीराज की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में वह राजा पृथ्वीराज चौहान की प्रेमिका संयोगिता के किरदार में दिखेंगी। संयोग ही है कि मानुषी ने अपने फिल्मी करियर का पहला शॉट उसी दिन दिया, जिस दिन ठीक दो साल पहले उन्हें मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था।
विज्ञापन

2 of 5
Manushi chhillar - फोटो : amar ujala
मानुषी छिल्लर के मिस वर्ल्ड का ताज जीतते ही उनके पास तमाम फिल्मों के ऑफर आए थे, लेकिन सौंदर्य प्रतियोगिता की शर्तों के तहत दो साल तक वह अनुबंध में बंधी रहीं। वह किसी दूसरे प्रोडक्शन हाउस को कोई फिल्म इस अनुबंध के समाप्त होने के बाद ही कर सकती थीं। इसी बीच उन्हें यशराज की टैलेंट टीम ने एक ऐसा किरदार ऑफर कर दिया, जिसके लिए वह सपने में भी ना नहीं कर सकती थीं। हिंदी सिनेमा में अक्षय कुमार के साथ उन्हें ये फिल्म मिली और बिना किसी शोर शराबे के उन्होंने इसी साल की शुरूआत में इस फिल्म की ट्रेनिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

3 of 5
manushi chhillar - फोटो : social media
सूत्र बताते हैं कि पूरे नौ महीनों तक मानुषी ने हर दिन यशराज फिल्म्स में हाजिरी लगाई और कैमरे के सामने बतौर हीरोइन डेब्यू करने के सारे गुर सिनेमा के सूरमाओं से धीरे धीरे सीखे। कैमरे के सामने खुद को पेश करना, सीन में चलने फिरना जरूरी होने पर लाइट के हिसाब से अपने शरीर का संतुलन बनाना और सबसे बड़ी बात ये कि एक अनिंद्य सुंदरी के रूप में बड़े परदे पर नजर आना, ये सारी ट्रेनिंग यशराज के सिनेमा विशेषज्ञों ने उन्हें लगातार दी।

4 of 5
Manushi Chhillar - फोटो : instagram
मानुषी कहती हैं, “ये एक सुखद संयोग ही है कि मैंने अपनी पहली फिल्म का पहला शॉट उस दिन दिया ठीक जिस दिन दो साल पहले मैंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। पृथ्वीराज के लिए शूटिंग शुरू करना किसी सपने के सच होने जैसा है। मुझे इस बात को सोचकर ही झुरझुरी होती है कि मेरे जीवन के दो अहम पड़ाव कैलेंडर की एक ही तारीख पर मेरे जीवन में आए।”
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
manushi chhillar - फोटो : Amar Ujala
हिंदी सिनेमा में पहले से चोटी की पायदानों पर मौजूद दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर जैसी अभिनेत्रियों से मानुषी का मुकाबाल होना है। उनकी पहली फिल्म पृथ्वीराज अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी। इस मुकाबले का उन्हें भी अंदाजा है, तभी तो मानुषी कहती हैं, “अपनी डेब्यू फिल्म का पहला शॉट देना बहुत ही खास पल रहा। मैं तमाम लोगों की इसके लिए एहसानमंद हूं। मुझे पता है कि खुद को साबित करने के लिए मुझे कड़ी मेहनत करनी है और मैंने पिछले कई महीनों के समर्पण से खुद को इसके लिए तैयार भी कर लिया है।”

पढ़ें: ट्रेलर में 'गुड न्यूज' देख रितेश का ऐसा ट्वीट, सरकार से नाराज हैं ऋषि कपूर, पांच खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें