फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सवाल का जवाब देकर मानुषी छिल्लर बनी थीं मिस वर्ल्ड, 118 देशों की सुंदरियों को दी थी कड़ी टक्कर

Tue, 14 May 2019 01:37 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
manushi chillar
मानुषी छिल्लर ने साल 2017 में विश्व की सबसे सुंदर लड़की का खिताब जीता था । जब मानुषी मिस वर्ल्ड बनी थीं तब उनकी उम्र सिर्फ 20 साल थी । आज मानुषी अपना 22वां जन्मदिन मना रही हैं । मानुषी का जन्म हरियाणा के झज्जर में हुआ था । उनके माता-पिता डॉ नीलम छिल्लर प्रोफेसर और डॉ मित्र बासु छिल्लर साइंटिस्ट हैं । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
manushi chillar
मानुषी के दो भाई-बहन दलमित्र छिल्लर और देवांगना छिल्लर भी हैं । मानुषी उस वक्त रातोंरात स्टार बन गई थीं जब 18 नवम्बर 2017 को उन्होंने विश्व सुंदरी 2017 का खिताब अपने नाम कर लिया था । उन्हें विश्व सुंदरी 2017 का ताज प्यूरिटो रिको की नागरिक और पूर्व विश्व सुंदरी स्टेफनी डेल ने पहनाया गया था ।
विज्ञापन

3 of 7
manushi chillar - फोटो : instagram
खबरों की मानें तो मानुषी एक बेहतरीन डांसर भी हैं । वो कुचिपुड़ी नृत्य में पारंगत हैं।उन्होंने राजा और राधा रेड्डी के अलावा कौशल्या रेड्डी जैसे मशहूर डांसर से कुचिपुड़ी नृत्य की शिक्षा ली । इसके अलावा उन्हें एक्टिंग, गाने और ड्रॉइंग करने का बहुत शौक है ।

4 of 7
Manushi Chillar
कुछ दिनों पहले ही मानुषी छिल्लर ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन भी लिया था। साथ ही उन्हें किताबें पढ़ने और कविताएं लिखने का भी शौक है । मानुषी के पसंदीदा अभिनेता आमिर खान हैं । वहीं सुपरस्टार ऋतिक रोशन को सबसे सेक्सिएस्ट पुरुष मानती हैं । 
विज्ञापन

5 of 7
manushi chillar - फोटो : सोशल मीडिया
मानुषी ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में 118 देशों की सुंदरियों को कड़ी टक्कर दी थी । प्रियंका चोपड़ा के बाद भारत ने 17 साल बाद ये खिताब अपने नाम किया था । आइए आपको बताते हैं कि मानुषी छिल्लर के कौन से जवाब ने उन्हें विश्व सुंदरी बना दिया ।
विज्ञापन

6 of 7
manushi chillar - फोटो : सोशल मीडिया
इस प्रतियोगिता में मानुषी से पूछा गया था कि किस प्रोफेशन को सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों? उनका जवाब था कि एक मां को सबसे ज्यादा इज्जत मिलनी चाहिए और जहां तक सैलरी की बात है, तो इसका मतलब रुपयों से नहीं बल्कि सम्मान और प्यार से है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Manushi Chillar
मानुषी ‘शक्ति परियोजना’ नाम से एक प्राेजेक्ट चला रही हैं जो महिलाओं को पीरियड्स के दौरान स्वच्छता को लेकर जागरूक करने का काम करता है । मानुषी का कहना है कि कि हरियाणा की आन-बान-शान तो एक औरत ही है लेकिन औरतों को आगे आकर खुद को साबित करना होगा ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें