फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manushi Chhillar: मानुषी छिल्लर का निखिल कामथ से हुआ ब्रेकअप? इस वजह से लोग लगा रहे कयास

Wed, 30 Aug 2023 04:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मानुषी छिल्लर-निखिल कामथ - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने हिंदी फिल्म में अपनी शुरुआत आदित्य चोपड़ा की सम्राट पृथ्वीराज से की थी। फिल्म में उनकी जोड़ी अक्षय कुमार के साथ थी। यह फिल्म ठीक ठाक ओपनिंग करने में सफल रही थी, लेकिन बाद में इसकी कमाई में लगातार गिरावट होती चली गई और यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप घोषित कर दी गई। 
Adarsh Gourav: हॉलीवुड में फिर से सफलता का परचम लहराने को तैयार आदर्श गौरव, इस चर्चित सीरीज का बने हिस्सा
विज्ञापन

2 of 5
मानुषी छिल्लर - फोटो : instagram/manushi_chhillar
अब वह एक बार फिर पर्दे पर नजर आने वाली हैं। इस बार वह विक्की कौशल के साथ द ग्रेट इंडियन फैमिली और बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार के साथ दिखने वाली हैं। अपने काम के अलावा अभिनेत्री अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही है, वह पिछले कुछ वर्षों से जिरोधा के संस्थापक निखिल कामथ को डेट कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मानुषी छिल्लर - फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन अफवाहों का बाजार गर्म है कि यह जोड़ी टूट गई है और दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। बता दें कि इस जोड़े ने कथित तौर पर 2021 में डेटिंग शुरू की थी। हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते को निजी रखने की कोशिश की, लेकिन उन्हें फीफा विश्व कप के दौरान ऋषिकेश और कतर के लुसैल स्टेडियम में देखा गया। उनके ब्रेकअप की चर्चा तब और तेज हो गई जब उन्होंने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि निखिल को रिया चक्रवर्ती के रूप में प्यार मिल गया है और उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करना शुरू किया है। 

4 of 5
मानुषी छिल्लर - फोटो : Instagram
रिया को सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने संबंधों के लिए जाना जाता है। जून 2020 में सुशांत के निधन के बाद उन पर सार्वजनिक और मीडिया ट्रायल किया गया था। लेकिन बीच में रिया के बारे में भी चर्चा थी कि वह बंटी सजदेह (सीमा सजदेह के भाई) को डेट कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मानुषी छिल्लर-जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो मानुषी के पास इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स हैं। द ग्रेड इंडियन फैमिली के अलावा वह जॉन अब्राहम के साथ तेहरान में भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह साउथ की फिल्म वीटी 13 में भी वरुण तेज के साथ काम कर रही हैं। इसका निर्देशन शक्ति प्रताप सिंह हाडा कर रहे हैं।
Bhajan Kumar: जन्माष्टमी से पहले कन्हैया से ट्विटर पर आने की फरियाद, भजन कुमार बनकर नाचे विकी कौशल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें