निर्वाचन आयोग के ताजा रुझान के मुताबिक 70 निर्वाचन क्षेत्रों के प्राप्त रुझान के अनुसार आप 62 और भाजपा आठ सीटों पर आगे है। एक बार फिर से दिल्ली में आम आजमी पार्टी की सरकार बनने वाली है। इस बीच 48 सीट लाने का दावा करने वाले मनोज तिवारी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल मनोज तिवारी ने अपने एक ट्वीट में लिखा था, ''मेरे इस ट्वीट को संभाल कर रखना। ये सभी एग्जिट पोल फेल हो जाएंगे। बीजेपी 48 सीट लेकर आएगी और सरकार बनाएगी। कृपया ईवीएम को दोष देने का अभी से बहाना न बनाएं''।