फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manoj Tiwari: रवि किशन ने फिल्म का ऐसा नाम रखा कि भड़क गए थे मनोज, जानें क्यों दोनों के बीच छिड़ा था कोल्ड वॉर

Tue, 11 Jul 2023 12:36 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मनोज तिवारी, रवि किशन - फोटो : Social Media
भोजपुरी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता-गायक व बीजेपी सांसद मनोज तिवारी हाल ही में एक इंटरव्यू में नजर आए और वहां पर कई सवालों के जवाब भी दिए। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में अपने अनुभव को भी साझा किया। मनोज बाजपेयी ने अपने साथी सांसद और फिल्मों में उनके प्रतिद्वंदी रहे रवि किशन पर भी खुलकर बात की। उन्होंने इस दौरान रवि किशन से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी सुनाया।
विज्ञापन

2 of 5
मनोज तिवारी - फोटो : Social media
इस दौरान मनोज तिवारी से सवाल किया गया कि उन्होंने अपनी  फिल्म 'एक चुम्मा दे दो राजा' का नाम अश्लील क्यों रखा। इसपर उन्होंने कहा, 'इसका जवाब आप रवि किशन जी से मांगना। अब क्या बोलूं, कुछ बोलूंगा तो बवाल हो जाएगा। मैं इस फिल्म के पक्ष में नहीं था, यह फिल्म भाग्यश्री जी ने बनाई थी। वो जब प्रोड्यूसर बनी तो उन्होंने बतौर हीरो कास्ट किया।'

इसे भी पढ़ें-  OMG 2 Teaser: 'ओएमजी 2' का टीजर लॉन्च, महाकाल की आराधना में डूबे पंकज त्रिपाठी और भोले भंडारी बने नजर आए अक्षय
विज्ञापन

3 of 5
मनोज तिवारी - फोटो : social media
फिल्म का नाम रखने के सवाल पर उन्होंने कहा, इस फिल्म में दो किरदार थे, एक किरदार गांव का था और दूसरा किरदार मुंबई के दूधवाले का था। इस फिल्म में रवि किशन दूधवाले बने हैं। पूरी फिल्म तो अच्छी है लेकिन इसके अंत में लड़की कहती है, अगर आप परेशान नहीं हैं तो मेरे गालों पर एक चुम्मा दे दो। 

4 of 5
मनोज तिवारी, रवि किशन - फोटो : social media
मनोज तिवारी ने कहा, रवि किशन ने सिर्फ इस सीन पर पूरी फिल्म का नाम रख दिया। मैंने मना किया कि यह नाम सही नहीं है। मेरे मना करने के बाद भाग्यश्री को भी लगा कि हां यह ठीक नहीं है। लेकिन उन्होंने कहा कि यही चलता है और सिनेमा बनाने वाले तरह-तरह की सोच रखते हैं। और आखिर में वही हुआ जिसकी उम्मीद थी, फिल्म डब्बा हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनोज तिवारी, रवि किशन - फोटो : Social Media
मनोज तिवारी आगे कहते हैं कि कुछ तो गलतियां हुई हैं और उनमें से एक यह भी है। इसको लेकर तीन-चार महीने तक हमारे बीच तनाव रहा था। कभी रवि मिलें तो उनसे पूछिएगा, बाद में रवि को भी यह बात समझ आई। रवि किशन से 13 साल दोनों के बीच रिश्ते में रही तनातनी के सवाल में उन्होंने कहा, 'हमारे बीच नफरत नहीं थी। हम दोनों एक ही इंडस्ट्री से आते हैं और एक-दूसरे से बेहतर करने की चाहत तो रहती ही है। जैसे सलमान-शाहरुख का रिश्ता था वैसे ही हमारा भी था।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें