फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल के शो की तस्वीर शेयर करते ही ट्रोल हुए मनोज तिवारी, यूजर बोले- 'अध्यक्ष पद की गरिमा...'

Mon, 25 Feb 2019 10:38 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
the kapil sharma show - फोटो : social media
कपिल शर्मा का शो पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में है। पहले शो की गिरती टीआरपी, फिर पुलवामा अटैक पर नवजोत सिंह सिद्धू के बयान के बाद द कपिल शर्मा शो का विरोध किया जा रहा है। पहले ऐसी खबरें आई थीं सिद्धू के बयान के बाद चैनल ने उन्हें शो से हटा दिया है लेकिन ऐसी खबरें महज अफवाह निकलीं। 
विज्ञापन

2 of 6
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल शर्मा के शो में हर हफ्ते कोई ना कोई गेस्ट पहुंचता है इसी कड़ी में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार मनोज तिवारी ने भी शो में दस्तक दी। दरअसल रविवार को प्रसारित शो में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (CCL) आयोजित हुआ जिसमेें मनोज तिवारी ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

3 of 6
मनोज तिवारी - फोटो : amar ujala
मनोज तिवारी ने शो के बारे में ट्वीट किया कि 'हमने 3 फरवरी को सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के लिए द कपिल शर्मा शो का शूट किया है।' मनोज तिवारी ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें सोहेल खान, सुनील शेट्टी, नवजोत सिंह सिद्धू समेत कई सेलिब्रिटी नजर आ रहे हैं। 

 

4 of 6
manoj tiwari
मनोज तिवारी के शेयर की गई इस तस्वीर की वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। पुलवामा हमले पर नवजोत सिंह सिद्धू के बयान को लेकर ना केवल यूजर्स बल्कि मनोज तिवारी भी उनकी आलोचना कर चुके हैं। ऐसे में जब दोनों साथ ही एक तस्वीर में दिखे तो उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।
विज्ञापन

5 of 6
मनोज तिवारी - फोटो : SELF
एक यूजर ने लिखा- 'ये सफाई अब किसी काम की नहीं कि शूट 3 फरवरी का है। सिद्धू का विरोध पुलवामा अटैक से पहले से ही हो रहा है। सिद्धू हमेशा पीएम को कोसते रहते हैं, ऐसे में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद की गरिमा का ख्याल तो रखा होता?'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि 'तो घर बैठकर चुपचाप देखिए, प्रचार करने की क्या जरुरत है। इस एपिसोड को ही बंद कर देना चाहिए। कौन सा प्रलय आ जाएगा।'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें