फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manoj Pahwa: कई दमदार किरदार निभा इंडस्ट्री में छाए मनोज पाहवा, कॉमेडियन से खलनायक बन फैंस के दिल पर किया राज

Fri, 01 Sep 2023 10:06 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मनोज पाहवा - फोटो : अमर उजाला
मनोज पाहवा अभिनय की दुनिया के चमकता हुआ सितारा हैं। उन्होंने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी दमदार अदाकारी का जलवा बिखेरा है और फैंस के दिलों पर राज किया है। मनोज ने कई टीवी सीरियल्स के साथ-साथ बेहतरीन फिल्मों में भी काम कर खूब नाम कमाया। अभिनेता की फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है। उन्होंने अब तक 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वहीं उनकी कुछ फिल्में ऐसी हैं, जिसमें उनके जरिए निभाया गया किरदार दर्शकों के दिल और दिमाग पर गहरी छाप छोड़ चुका है। अपनी कॉमिक टाइमिंग से सभी को हंसाने वाले अभिनेता मनोज पाहवा आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। चलिए इस खास मौके पर जानते हैं अभिनेता के कुछ बेहतरीन किरदारों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
मनोज पाहवा - फोटो : Social media
मनोज पाहवा का जन्म एक सितंबर 1963 को दिल्ली में हुआ था। मनोज ने अभिनय में अपना करियर बनाते हुए कई हिट टीवी सीरियल्स में काम किया और दमदार किरदार निभाते हुए अपनी खास पहचान बना ली। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमाई और यहां भी उन्होंने अभिनय का सिक्का जमा लिया। मनोज को सबसे पहला मौका मशहूर सीरियल 'हम लोग' से मिला था। इस सीरियल में उन्होंने 'टोनी' का किरदार निभाया था। फैंस को मनोज की अदाकारी को पसंद आई। इसके बाद उन्होंने कई सीरियस में काम किया। वहीं, मनोज ने साल 1996 में 'इस रात की सुबह नहीं' फिल्म से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था।
विज्ञापन

3 of 7
मनोज पाहवा - फोटो : Social media
ऑफिस-ऑफिस
साल 2000 तक मनोज ने कई सीरियल्स में काम किया, लेकिन साल 2001 में वह 'ऑफिस ऑफिस' सीरियल से घर-घर में मशहूर हो गए। पंकज कपूर के सीरियल 'ऑफिस ऑफिस' में मनोज ने 'भाटिया जी' का किरदार निभाया था। इस किरदार ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। साथ ही अपनी कॉमिक टाइमिंग से मनोज ने इस किरदार को खास बना दिया। इस सीरीज में मनोज के किरदार को खाना बहुत पसंद था, इसलिए हर समय वह कुछ न कुछ खाते रहते थे। शो में भारत में व्यापक भ्रष्टाचार पर व्यंग्य किया गया था।

4 of 7
मनोज पाहवा - फोटो : Social media
आर्टिकल 15
अभिनेता को ज्यादातर कॉमिक रोल में देखा गया है। हालांकि, उन्होंने कॉमेडी के साथ-साथ गंभीर किरदार भी निभाए हैं और इस तरह के किरदारों में भी जान फूंक कर खूब नाम कमाया। फिल्म 'आर्टिकल 15' मनोज ने एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है, जो नकारात्मक किरदार में है। विलेन बनकर मनोज का किरदार नशे की हालत में दलित लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार करता है और उनकी हत्या कर देता है। खलनायक बनकर भी मनोज ने फैंस को प्रभावित किया।
विज्ञापन

5 of 7
मनोज पाहवा - फोटो : Social media
मुल्क
कॉमेडियन और खलनायक के साथ-साथ मनोज संवेदनशील और भावनात्मक किरदार भी निभा चुके हैं। 'मुल्क' फिल्म में मनोज ने बेहद भावुक किरदार निभाया है, जिसे देखने के बाद दर्शकों की आंखें भी नम हो गई थीं। दरअसल, इस फिल्म में एक मुस्लिम परिवार को अपने रिश्तेदारों के बीच होने वाली कठिनाइयों और अपने खोए हुए सम्मान को वापस पाने के लिए कैसे काम करना पड़ता है, इस पर जोर दिया गया है। इस फिल्म में मनोज पाहवा ने 'बिलाल' की भूमिका निभाई है, जिसे अपने बेटे के गलत कामों के लिए दंडित किया जाता है।
विज्ञापन

6 of 7
मनोज पाहवा - फोटो : Social media
शादी में जरूर आना
इस फिल्म में मनोज पाहवा ने आरती (कृति खरबंदा) के मामा का किरदार निभाया है। जब सत्येन्द्र (राज कुमार राव) और आरती की पहली मुलाकात एक शादी के लिए हुई थी और उन्हें प्यार हो गया। हालांकि, जब आरती अपनी शादी के दिन भाग जाती है तो दोनों का परिवार आमने-सामने आ जाता है। आरती के परिवार को मजबूती के साथ उसके मामा (मनोज पाहवा) ही संभालते है। इस फिल्म में कॉमिक के साथ-साथ मनोज का भावनात्मक किरदार भी देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मनोज पाहवा - फोटो : Social media
मिमी
यह फिल्म एक युवा महिला के संघर्ष को दर्शाती है, जो सरोगेसी से गुजरती है, लेकिन उसकी देखभाल के लिए डाउन सिंड्रोम वाले एक बच्चे को छोड़ दिया जाता है। इस फिल्म में मनोज पाहवा मिमी (कृति सेनन) के पिता की भूमिका में हैं। उन्हें एक माता-पिता और एक संगीत प्रशिक्षक के रूप में काम करते हुए देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। वह पहले तो अपनी बेटी से नाराज होते हैं, लेकिन बाद में अपनी बेटी की हिम्मत बनकर खड़े होते हैं। मनोज का यह दमदार किरदार दर्शकों के दिल पर गहरी छाप छोड़ चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें