फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adipurush: चौतरफा घिरने के बावजूद मनोज मुंतशिर नहीं मांगेंगे माफी, बोले- स्क्रीनप्ले पर ओम राउत से पूछें सवाल

Mon, 19 Jun 2023 11:43 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 5
मनोज मुंतशिर, आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष पर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसको लेकर कुछ न कुछ लगातार हो रहा है। प्रभास स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही करोड़ों की कमाई कर रही हो लेकिन इसके डायलॉग्स को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। लोगों को उन संवादों पर आपत्ति है, जिसके बाद लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने फिल्म के कुछ डायलॉग्स बदलने का फैसला किया है। मनोज मुंतशिर का कहना है जल्द ही डायलॉग्स बदले जाएंंगे और साथ ही उन्होंने कहा कि फिल्मों के किरदारों के लिए ओम राउत से बात की जाए। 
विज्ञापन

2 of 5
मनोज मुंतशिर - फोटो : सोशल मीडिया
आदिपुरुष को लेकर चौतरफा घिरने के बाद आखिरकार मनोज मुंतशिर ने फैसला किया है कि फिल्म के संवाद बदले जाएंगे। मनोज मुंतशिर ने कहा कि पांच लाइनों के लिए लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, ऐसे में लोगों की भावनाओं का ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा सोशल मीडिया पर कई यूजर्स और पॉलिटिशियन्स भी इसपर माफी की मांग कर रहे हैं। इसपर एक इंटरव्यू के दौरान मनोज मुंतशिर ने कहा, 'मैं माफी बिल्कुल भी नहीं मांगता, माफी से बड़ा भी कुछ होता है क्या। जब आप माफी मांगते हैं तो आप अगली गलती की तैयारी शुरू कर देते हैं।' 

इसे भी पढ़ें- Saif Ali Khan: सैफ अली खान को किताबें पढ़ने का है शौक, नेशनल रीडिंग डे पर अभिनेता ने बताया पुस्तकों का महत्व
विज्ञापन

3 of 5
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मनोज मुंतशिर ने आगे कहा, 'मैं माफी मांगने के बजाए इसे एक्शन में बदलने जा रहा हूं।' इसके अलावा मनोज मुंतशिर से फिल्म के स्क्रीनप्ले को लेकर भी बात की गई। उनसे सवाल किया गया कि फिल्म में जब लक्ष्मण जी को शक्ति लगती है, तो संजीवनी बूटी के बारे में विभीषण की पत्नी जानकारी दे रही हैं, ये किस रामायण से लिया गया है। इसपर मनोज मुंतशिर कहते हैं कि 'इसके लिए आपको ओम राउत से बात करनी होगी। हमारी फिल्म की कहानी रामायण से प्रेरित है। इसके कुछ हिस्से रामायण से लिए गए हैं, हमने पूरी रामायण नहीं दिखाई है।' 

4 of 5
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मनोज मुंतशिर ने आगे कहा, स्क्रीनप्ले के अडॉप्शन के लिए मुझसे सवाल नहीं होना चाहिए, कहानी के लिए मुझसे किसी भी तरह का सवाल नहीं होना चाहिए। हमारे सामने डायलॉग को लेकर बात आई तो इस बात की तारीफ होनी चाहिए हमने इसे बदलने का फैसला किया है। उन्होंने कहा मेरा विश्वास फिल्म के स्क्रीनप्ले पर है। अगर ओम राउत ने इसका चरित्र निकाला है तो उनके पास इसका रेफरेंस होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि आदिपुरुष 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। दरअसल इससे पहले यह रिकॉर्ड साल की शुरुआत में रिलीज हुई पठान के नाम था। अब आदिपुरुष के रिलीज होते ही पठान का ये रिकॉर्ड टूट गया है। जहां पठान ने शुरुआती तीन दिनों में 166.75 करोड़ की कमाई की थी वहीं आदिपुरुष ने शुरुआती तीन दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें