बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं
करीब 38 साल तक हिंदी सिनेमाजगत में 'भारत कुमार' के नाम से जाने जाने वाले मनोज कुमार (Manoj Kumar) ने राज किया। मनोज कुमार का नाम बॉलीवुड के उन स्टार्स में शामिल है जिन्होंने ना केवल किरदार को परदे पर बखूबी उतारा बल्कि फिल्म में अपने नाम के जरिए असल जिंदगी में भी खूब सुर्खियां बटोरी। मनोज कुमार लंबे अरसे से फिल्में से दूर हैं लेकिन उनकी फिल्में आज भी उनकी जबरदस्त एक्टिंग की कहानी बयां करती है। खास बात है कि मनोज कुमार ने ना केवल कैमरे के आगे बल्कि पीछे रहकर भी फिल्मी दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मनोज कुमार का 24 जुलाई को जन्मदिन है। जानिए मनोज कुमार के बारे में कुछ अनकहे किस्से।
मनोज कुमार से लाल बहादुर शास्त्री ने की थी ये फिल्म बनाने की रिक्वेस्ट, फिर ऐसे बने 'भारत कुमार'