फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्यों सेंसर बोर्ड में लटकी 'अय्यारी', वजह पैडमैन या भारतीय सेना?

Tue, 06 Feb 2018 07:39 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
aiyaary
आप सभी जानते हैं कि फिल्म 'अय्यारी' की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा चुकी है। पहले यह फिल्म 'अय्यारी' 9 फरवरी को रिलीज होनी थी लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज डेट को 16 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Aiyaary
लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने के पीछे असली वजह पैडमैन है या फिर कुछ और? अगर नहीं तो हम आपको बता दें बेशक पैडमैन से क्लैश की वजह से अय्यारी की डेट पहले आगे बढ़ाई गई थी लेकिन अब इसकी वजह पैडमैन नहीं बल्कि रक्षा मंत्रालय है। रक्षा मंत्रालय को फिल्म के कुछ सीन्स पर आपत्ति थी।
विज्ञापन

3 of 4
Aiyaary
फिल्म देखने के बाद रक्षा मंत्रालय ने इस फिल्म में कुछ बदलाव करने की मांग की। इस फिल्म के निर्माता का कहना है कि फिल्म में अब बताए गए बदलाव के बाद ही फिल्म को सेंसर बोर्ड में पेश किया जाएगा और इसी वजह से अय्यारी की रिलीज डेट टाल दी गई है।
विज्ञापन

4 of 4
Aiyaary
फिल्म अय्यारी , सेना के दो ऐसे अधिकारीयों की कहानी है , जिनकी अपनी अपनी विचारधारा है और इस दौरान वो अपने तरह के निर्णय लेते हैं। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनोज बाजपेई, रकुल प्रीत सिंह और पूजा चोपड़ा जैसे एक्टर्स हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें