मनोज बाजपेयी
- फोटो : इंस्टाग्राम
मनोज ने कहा, “मैं व्यावसायिक फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूं और उस समय के सभी बड़े सितारे, वे सभी मेरी प्रेरणा थे, चाहे वह शत्रु जी (शत्रुघ्न सिन्हा), विनोद खन्ना जी, अमित जी (अमिताभ बच्चन) या जीतेंद्र साहब हो। मुझे पता था कि स्क्रीन पर खुद को आकर्षक दिखाने के लिए मुझे कुछ चीजें करनी होंगी। ताकि हर कोई भैया जी जैसा व्यक्तित्व बनना चाहे। दर्शकों को उनकी ओर देखना चाहिए। यही कारण है कि भैया जी का किरदार निभाने में मुझे वे सभी तरीके मिले।"