फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान खान की बीमारी को लेकर चल रही अटकलों पर बोले मनोज बाजपेयी, 'प्लीज ऐसा न करें'

Thu, 08 Mar 2018 04:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
manoj
इरफान खान ने जैसे ही एक गंभीर बीमारी की चपेट में आ जाने की खबर दी मीडिया में ये खबरें वायरल होने लगी कि इरफान खान को ब्रेन कैंसर हुआ है और वह कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। तो वहीं ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा सहित इरफान के करीबी जैसे मनोज बाजपेयी ब्रेन कैंसर होने की खबर को आधारहीन बता रहे हैं। मनोज बाजपेयी ने फेसबुक पर पोस्ट लिखते हुए पान सिंह तोमर के एक्टर के प्रति अपने संवेदना जाहिर की है। 
विज्ञापन

2 of 4
Irrfan Khan
मनोज बाजपेयी ने लिखा, मैं अनुरोध करता हूं कि जब तक इरफान की सेहत के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हो जाती तब तक ऐसे कयास लगाना बंद कर दें। सभी तरह के पोस्ट डिलीट कर दें। इरफान लड़ेंगे और इस बीमारी से बाहर आ जाएंगे। हम उनकी सेहतमंद होने के प्रार्थना करते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
Irrfan Khan
मीडिया में आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, इरफान को ग्लियोब्लास्टोमा मल्टीफोर्मे (जीबीएम) ग्रेड-4 है. इसे 'डेथ ऑन डायग्नोसिस' भी कहा जाता है जो एक जानलेवा ब्रेन कैंसर का प्रकार है।
 
विज्ञापन

4 of 4
Irrfan Khan
बता दें कि इरफान ने सोमवार को ट्वीट कर अपनी बीमारी के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, 'कभी-कभी आप जागते हैं और पाते हैं कि आपकी जिंदगी पूरी तरह से हिल चुकी है। बीते 15 दिन में मेरी जिंदगी सस्पेंस स्टोरी बन गई है। मुझे इसके बारे में अंदाजा भी नहीं था कि दुर्लभ कहानियों की तलाश करते-करते मुझे एक दुर्लभ बीमारी मिल जाएगी। हालांकि मैंने कभी आशा का दामन नहीं छोड़ा और हमेशा अपने पसंद के लिए लड़ाई लड़ी और हमेशा लड़ूंगा। तब तक मेरे लिए अच्छे की कामना करें।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें