फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में अटके मनोज बाजपेयी ने सुनाई मार्मिक कविता, ईद से पहले समझाई ये जरूरी बात

Sat, 23 May 2020 09:11 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोरोना काल में कलाकार लगातार अपनी रचनाओं के जरिए लोगों को जागरुक करने की कोशिश कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान सलमान खान से लेकर जॉन अब्राहम जैसे इंडस्ट्री के दिग्गज, गानों और कविताओं से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। इस बीच उत्तराखंड में अपने परिवार संग फंसे अभिनेता मनोज बाजपेयी की एक नई कविता सामने आई है।
विज्ञापन

2 of 5
Manoj Bajpayee - फोटो : amar ujala mumbai
कविता को टी सीरीज के यू ट्यूब चैनल पर लॉन्च किया है। 'भगवान और खुदा' शीर्षक वाली इस कविता के माध्यम से मनोज बाजपेयी सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देते हैं और गंगा- जमुनी तहजीब की बात करते हैं। इस कविता के जरिए यह बताने की कोशिश की गई है कि सभी धर्मों के बीच जो भी अंतर है, वह शब्दों का है, जो इंसानों ने ही बनाया है।
विज्ञापन

3 of 5
Manoj Bajpayee
पूरे वीडियो में इंसानियत को मजहब से ऊपर रखने की सीख दी जा रही है। लॉकडाउन के समय में बने इस वीडियो में देशभर के मंदिर, मस्जिद और प्रार्थनाघरों के साथ विभिन्न ऐतिहासिक इमारतें दिखाई गईं हैं।

4 of 5
Manoj Bajpayee - फोटो : सोशल मीडिया
इस कविता के बारे में मनोज बाजपेयी बताते हैं, 'कलम किसी भी हथियार से अधिक प्रभावशाली होती है और यही कारण है कि 'भगवान और खुदा' जैसी कविताएं और गीत के जरिए लाए गए संदेश दर्शकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। यह एकता और भाईचारे की दिशा में एक कदम है और मैं इसका हिस्सा बनकर खुश हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिलाप मिलन झवेरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं मिलाप मिलन झवेरी ने बताया, 'भगवान और खुदा को मिले प्यार और प्रशंसा से मैं बेहद रोमांचित हूं। मेरी सभी फिल्मों में धार्मिक सद्भाव और भाईचारा हमेशा एक महत्वपूर्ण संदेश रहा है। यह उस संदेश को बाहर लाने का एक और प्रयास है ताकि हम एक मजबूत, एकजुट और सुरक्षित भारत बन सकें। जब मैंने इस कविता को लिखा, तो दिमाग में आए पहले व्यक्ति मनोज बाजपेयी थे, जो अपने आप में एक संस्था हैं और सबसे महान अभिनेताओं में से एक हैं।'

पढ़ें: शाहरुख खान के साथ डेब्यू कर चुकीं ये अभिनेत्रियां, जानें कौन रहीं हिट कौन हुईं फ्लॉप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें