मनोज बाजपेयी
- फोटो : सोशल मीडिया
मनोज बाजपेयी आगे कहते हैं, 'बाकी सारे क्षेत्र में जैसा है, वैसे यहां भी है। जब इस तरह से बात हो रही है तो मुझे लगता है कि इसमें किसी का स्वार्थ है। इस तरह के राग अलापे के पीछे कारण छिपा हुआ है। शूल फिल्म में मेरा एक डायलॉग था- कुछ गलत हो रहा है यहां, अंधे हैं आप लोग जो आपको यह दिखाई नहीं देता है। और यह मैं आज हर किसी से कहना चाहता हूं कि यह जो दिखाया जा रहा है, बात सिर्फ वह नहीं है। यह किसी मकसद के तहत किया जा रहा है। यह मकसद आपको ढूंढ़ना पड़ेगा।'