26 जनवरी से पहले ही पद्म भूषण सम्मान की घोषणा कर दी गई थी। पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म 'अलीगढ़' में गे प्रोफेसर का किरदार निभाने वाले बेहतरीन अभिनेता मनोज वाजपेयी को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा लेकिन आखिरी वक्त में इस सूची से उनका नाम हटा दिया गया। आखिर क्या है इसके पीछे का कारण?
विज्ञापन
पद्म भूषण की लिस्ट से कैसे गायब हुए मनोज वाजपेयी, कौन खोलेगा ये राज
2 of 5
आपको बता दें कि जैसे ही पद्म भूषण पुरस्कारों की घोषणा हुई, वैसे ही मनोज वाजपेयी के फैन्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयां देनी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
पद्म भूषण की लिस्ट से कैसे गायब हुए मनोज वाजपेयी, कौन खोलेगा ये राज
3 of 5
फिल्म 'अलीगढ़' के राइटर अपूर्व असरानी ने ट्वीट किया कि खबरें हैं कि मनोज वाजपेयी ने देश का सबसे प्रतिष्ठित पद्म भूषण अवॉर्ड जीता है। मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है। मैंने 'सत्या' से 'अलीगढ़' तक की उनकी जर्नी देखी है।
पद्म भूषण की लिस्ट से कैसे गायब हुए मनोज वाजपेयी, कौन खोलेगा ये राज
4 of 5
हालांकि, इसके आधे घंटे बाद उन्होंने यह ट्वीट हटा दिया क्योंकि पद्म भूषण अवॉर्ड्स की आधिकारिक सूची में मनोज वाजपेयी का नाम नहीं था। पिछले साल 'अलीगढ़' और 'बुधिया सिंह : बॉर्न टू रन' जैसी फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग करने वाले मनोज बाजपेयी का नाम आखिर क्यों इस लिस्ट से हटा लिया गया।
पद्म भूषण की लिस्ट से कैसे गायब हुए मनोज वाजपेयी, कौन खोलेगा ये राज
5 of 5
स्पॉटब्वॉय से मिली जानकारी के अनुसार जब इस मामले में मनोज वाजपेयी से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि क्या आपने पूरी लिस्ट देखी है? जब उसमें उनका नाम नहीं है तो इस मामले में बात करने की जरूरत क्या है?। खबर है कि मनोज खुद इस बात से नाखुश नजर आए।