फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में घर से दूर फंसे ये फिल्मी सितारे, कुछ ने तो विदेश में ही डाल दिया डेरा

Fri, 24 Apr 2020 05:38 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 8
Nargis Fakhri, Manyata Dutt,Mouni Roy - फोटो : amar ujala mumbai
देश में जब लॉकडाउन की घोषणा की गई तब काफी जगहों पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। लोग किसी भी कीमत पर इस आपातकालीन परिस्थिति में अपने घर पहुंचना चाहते थें। हालांकि सिनेमा जगत के कई ऐसा कलाकार रहें जो लॉकडाउन में मुंबई से दूर हैं। कोई देश में विभिन्न जगहों पर फंसा हुआ है तो कोई विदेश में है। इस दौरान दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती अपने पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाए। तो वहीं मनोज बाजपेयी परिवार के साथ उत्तराखंड में परिवार संग समय व्यतीत कर रहे हैं। यही हाल सिनेमा जगत के कुछ दूसरे कलाकारों का भी है। चलिए नजर डालते ऐसे ही कलाकारो पर -
विज्ञापन

2 of 8
Manoj Bajpayee - फोटो : amar ujala mumbai
मनोज बाजपेयी
मनोज बाजपेयी लॉकडाउन घोषित किए जाने से पहले अभिनेता दीपक डोबरियाल के साथ उतराखंड में शूटिंग में व्यस्त थें। लॉकडाउन लागू होने से पहले वह वहां से निकल नहीं पाए। इस दौरान उनकी पत्नी और बच्चे उनके साथ ही हैं। हाल में अपनी आने वाली नेटफ्लिक्स की फिल्म 'मिसज सीरियल किलर' के साक्षात्तकार के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया था। हालांकि वह इस दौरान उन्हें अपने अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिल गया है जिसके चलते मनोज भी काफी खुश हैं।
विज्ञापन

3 of 8
Manyata Dutt with children - फोटो : twitter
मान्यता दत्त
लॉकडाउन के दौरान अभिनेता संजय दत्त मुंबई में हैं लेकिन उनकी पत्नी और दोनों जुड़वा बच्चे दुबई में हैं। एक साक्षात्तकार के दौरान उन्होंने अपने परिवार से दूर रहने के अनुभव को साझा करते हुए बताया था कि 'मेरे लिए वे सबकुछ हैं। तकनीक का शुक्रिया जिसकी बदोलत मैं उन्हें देख सकता हूं और बात कर सकता हूं। मैं उन्हें बहुत याद करता हूं। यह समय आपको जीवन की नाजुकता और अपने प्रियजनों के साथ बिताए पलों के मूल्य के बारे में सिखाता है। एक पिता और पति के रूप में मैं उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं। हालांकि मुझे पता है कि वे ठीक हैं।'

4 of 8
Arjun Rampal - फोटो : amar ujala mumbai
अर्जुन रामपाल
अभिनेता अर्जुन रामपाल इन दिनों अपने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स और उनके नौ महीने के बेटे अरीक के साथ महाराष्ट्र के कजरत के एक हिल स्टेशन में हैं। वह यहां यहां के जीवन के काफी पसंद कर रहे हैं। अपने क्वारंटाइन के बारे में बात करते हुए अर्जुन ने कहा, 'हमने अपने बेटी की सुरक्षा के लिए यहीं रुकना बेहतर समझा। हमारा यहां पर घर है इसलिए यहां कोई मुश्किल नहीं है। वह अभी बहुत छोटा है। उसके बड़े होने पर यह उसे बताने लायक एक कहानी होगी। यहां से मुंबई बस कुछ ही घंटे दूर है। आपातकाल के समय में यह आसानी से सुलभ है।'
विज्ञापन

5 of 8
Nargis Fakhri - फोटो : amar ujala mumbai
नरगिस फाखरी
अभिनेत्री नरगिस फाखरी इन दिनों देश में नहीं बल्कि लॉस एंजेलिस में हैं। इस दौरान वह पूरी तरह से क्वारंटाइन का पालन कर रही हैं। इस समय को नरगिस एकांत में व्यतीत करने आनंदित हो रही हैं। इसे वह अपने जिंदगी का खास समय मान रही हैं। अपने अनुभव के  बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, 'फिल्मों में दूर रहने की मुझे थोड़ी तकलीफ है। मुझे आगे लगातार फिल्मों में काम करना पसंद रहेगा लेकिन हमें यह समझने की जरुरत है कि  जिंदगी में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए संतुलन बनाए रखना काफी जरूरी है।'
विज्ञापन

6 of 8
Sonu Nigam - फोटो : file photo
सोनू निगम
सोनू निगम अपने परिवार के साथ लॉकडाउन के दौरान दुबई में हैं। उनका छोटा बेटा दुबई में ही पढ़ाई करता है। सोनू दुबई में छुट्टीयों पर गए थें लेकिन उन्होंने इन परिस्थितियों में वहीं रुकने का निश्चय किया। हालांकि लॉकडाउन और देश से दूर होने के बावजूद सोनू निगम लोगों को लगातार जागरुक कर रहे हैं। उन्होंने हाल में एक डिजिटल कॉन्सर्ट भी किया ताकि लोगों में सकारात्मक संदेश पहुंचाया जा सके। 
विज्ञापन

7 of 8
मोहनलाल - फोटो : file photo
मोहनलाल
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल का परिवार केरला मे हैं और वह अपने परिवार से दूर चेन्नई में हैं। हालांकि इस दौरान वह तमाम ब्लॉग लिखते हुए खुद को व्यस्त रखे हुए हैं। इसके माध्यम से वह लोगों को बता रहे हैं कि इस आपातकालीन परिस्थितियों में हम खुद को भावात्मक रूप से मजबूत कैसे रख सकते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
mouni roy - फोटो : instagram
मोहनलाल
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल का परिवार केरला मे हैं और वह अपने परिवार से दूर चेन्नई में हैं। हालांकि इस दौरान वह तमाम ब्लॉग लिखते हुए खुद को व्यस्त रखे हुए हैं। इसके माध्यम से वह लोगों को बता रहे हैं कि इस आपातकालीन परिस्थितियों में हम खुद को भावात्मक रूप से मजबूत कैसे रख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें