मनोज बाजपेयी ने हाल ही में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने करियर से लेकर निजी जिंदगी को लेकर ढेर सारी बातें की थी। बातचीत के दौरान मनोज बाजपेयी को बताया गया है कि ऐसी चर्चा है कि वह 170 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। यह बात सुनकर खुद मनोज बाजपेयी भी चौंक जाते हैं। वह हैरान होकर कहते हैं, 'बाप रे बाप ! अलीगढ़ और गली गुलियां कर के? बिल्कुल नहीं है पर हां इतना जरूर है भगवान की दया से मेरा और मेरी पत्नी का बुढ़ापा अच्छे से गुजर जाएगा और मेरी बेटी सेट हो जाएगी'।
बात करें मनोज बाजपेयी की फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर रिलीज हुई है। फिल्म में ‘पीसी सोलंकी' के किरदार में मनोज बाजपेयी 16 साल की एक नाबालिग को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करते हैं, जिसके साथ बाबा ने गलत काम किया! फिल्म ने दिखाया जाएगा कि मनोज बाजपेयी किस तरह से बड़े वकीलों के सामने जिरह करते हुए उन्हें केस में हरा देते हैं। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा आद्रिजा, सूर्या मोहन, कौस्तव सिन्हा और निखिल पांडे जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: 'असुर 2' इस दिन मचाने आ रही धमाल, फर्स्ट लुक में अरशद वारसी-बरुन सोबती बेमिसाल