फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरे कोरोना संक्रमित होने के लिए कोई और है जिम्मेदार', मनोज बाजपेयी ने बताई पूरी कहानी

Wed, 17 Mar 2021 10:23 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी हाल ही में कोरोना संक्रमित पाए गए जिसके बाद उन्होंने ख़ुद को घर पर ही क्वारंटाइन कर लिया। बीते दिनों मनोज बाजपेयी ने अपनी अपकमिंग सीरीज 'डिस्पैच' की शूटिंग में व्यस्त थे। हालांकि, अभिनेता के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद शूटिंग भी रोक दी गई। इसी बीच अभिनेता ने अपने कोरोना संक्रमित होने को लेकर एक बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि कैसे किसी और की गलती के चलते वह कोरोना वायरस का शिकार हो गए।
विज्ञापन

2 of 5
द फैमिली मैन 2ः मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता ने बताया, 'कोविड संक्रमित होने के बाद मैंने खुद को क्वारंटाइन में रखा है। लेकिन मैं इसका शिकार इसलिए हुआ क्योंकि कोई और रूल्स फॉलो नहीं कर रहा था। अगर कोविड-19 को लेकर प्रोटोकॉल ठीक से फॉलो किए जाते तो कोई दिक्कत नहीं होती।'
विज्ञापन

3 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उन्होंने कहा, 'प्रोडक्शन हाउस को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि वहां मौजूद हर शख्स प्रोटोकॉल फॉलो कर रहा है या नहीं। जाहिर है हम फिल्म तभी पूरी कर सकते हैं जब हम कोविड-19 के प्रोटोकॉल फॉलो करेंगे। सेनेटाइजर और मास्क अब हमारी ज़िदगी का हिस्सा बन गए हैं, हमें इसके साथ ही काम करना होगा।'

4 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई फिल्म सिटी का दौरा करने पर ये भी देखने में आया है कि कोविड प्रोटोकाल का पालन यहां ढंग से नहीं हो रहा है। बिना मास्क पहने लोगों को फिल्मसिटी में धडल्ले से प्रवेश होने दिया जा रहा है। फिल्मसिटी के भीतर भी कैंटीनऔर अन्य जगहों लोग बिना मास्क पहने घूमते दिख जाते हैं। मुंबई में कोरोना संक्रमण लोगों की अपनी लापरवाही से तो फैल ही रहा है, बाहर से आने वालों लोगों की चेकिंग भी यहां बहुत सतर्कता से नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म और टीवी जगत के तमाम कलाकारों और तकनीशियन हर दिन मुंबई आ जा रहे हैं। मुंबई में आने पर जिन राज्यों के यात्रियों को कोविड टेस्ट रिपोर्ट दिखाए जाने की अनिवार्यता है, वहां से आ रहे लोग फोटोशॉप से बनी फर्जी रिपोर्ट्स लेकर भी आ रहे हैं। विदेश से आने वाले कलाकार सीधे मुंबई न आकर उन शहरों के एयरपोर्ट्स से होकर आ रहे हैं जहां कोविड प्रोटोकॉल का वैसा पालन नहीं हो रहा है जैसा मुंबई में होना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें