मनोज बाजपेयी
- फोटो : एएनआई
टीम को दिया धन्यवाद
उन्होंने आगे लिखा, "हमारे समर्पित निर्देशक ई निवास को दिल से धन्यवाद, जिन्होंने हर दृश्य में तीव्रता लाई।" इस पोस्ट में उन्होंने अनुराग कश्यप को उनके शानदार लेखने के लिए भी धन्यवाद दिया। मनोज बाजपेयी ने आगे लिखा, "मेरे शानदार सह-कलाकारों, रवीना टंडन, सयाजी शिंदे, शिल्पा शेट्टी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, विनीत, वीरेंद्र सक्सेना, यशपाल शर्मा और राजपाल यादव समेत पूरी स्टारकास्ट की ऊर्जा और प्रतिभा ने फिल्म को अविस्मरणीय बना दिया। आप सभी के बिना शूल वैसा नहीं बन सकती थी।"