फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manoj Bajpayee: 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 3' पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी, बयान जानकर लगेगा जोर का झटका

Fri, 12 May 2023 02:19 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'गैंग्स ऑफ वासेपुर 3' पर मनोज बाजपेयी ने चुप्पी तोड़ी है। साथ ही अपने बयान से फैंस को तगड़ा झटका देते नजर आए हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
गैंग्स ऑफ वासेपुर 3 - फोटो : सोशल मीडिया
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' अपने दो पार्ट से दर्शकों का मनोरंजन करती हुई सफलता के झंडे गाड़ते देखी जा चुकी है। इस देसी अपराध की गाथा को विश्व स्तर पर सराहना मिली। मूवी ने वर्ष 2012 में कांस फिल्म महोत्सव में जगह बनाई, और उस समय यह उपलब्धि हासिल करने वाली एकमात्र हिंदी भाषा की फिल्म थी। दो सक्सेसफुल पार्ट के बाद इसकी तीसरी किश्त पर काम जारी होने की अफवाहें थीं। हालांकि, अब इसका इंतजार कर रहे फैंस के लिए दुख की खबर सामने आई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के लीड स्टार मनोज बाजपेयी ने इसकी तीसरी किश्त पर चुप्पी तोड़ते हुए फैंस को तगड़ा झटका दिया है। मनोज बाजपेयी ने साफ किया कि सरदार खान 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 3' के साथ बड़े पर्दे पर नहीं आएंगे। मनोज के इस बयान से उनके फैंस काफी दुखी हो गए हैं। हालांकि, एक्टर ने इस कल्ट फिल्म का हिस्सा रहने पर खुशी जाहिर की है। 
विज्ञापन

3 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
मनोज बाजपेयी ने कहा, 'मैं अपने करियर में तीन से पांच कल्ट फिल्मों का हिस्सा बनने के लिए बहुत भाग्यशाली हूं। गैंग्स ऑफ वासेपुर उसमें से एक है। लोग अभी भी सरदार खान पर इतना प्यार बरसा रहे हैं और मीम्स बना रहे हैं। मैं अभिभूत महसूस कर रहा हूं, लेकिन कुछ मीम्स काफी शर्मनाक भी होते हैं।' 

Salman Khan: कोलकाता में कॉन्सर्ट से धूम मचाएंगे भाईजान, इतने लाख में मिल रहा टिकट, सस्ते का जुगाड़ ऐसे करें

4 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, मनोज बाजपेयी ने एक्टर के रूप में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की यात्रा के बारे में बात करते हुए कहा, 'देखिए, मुझे नवाज की यात्रा पर बहुत गर्व है। वह एक अद्वितीय अभिनेता हैं। वह ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने बहुत दूर तक यात्रा की है, और वह इसके हर बिट के हकदार हैं। मैं दूर से जिस व्यक्ति की प्रशंसा करता हूं वह मैं हूं, और मैं हमेशा खुश होता हूं और ताली बजाता हूं। जो कुछ भी वह करते हैं, जो कुछ भी उनके पास आज है, वह सब कुछ जो वह हासिल कर रहे हैं- वह इसके हर बिट के हकदार हैं।'

Hrithik Roshan: विक्रम वेधा में ऋतिक रोशन का किरदार पास या फेल? एक्टर के सवाल पर मां ने दी यह प्रतिक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
मनोज बाजपेयी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही 'सिर्फ एक बंदा है' नाम की कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है, साथ ही रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही है। अपूर्व सिंह कार्की के जरिए निर्देशित, इस फिल्म का प्रीमियर 23 मई को जी5 पर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें