Satya
- फोटो : social media
सत्या (1998)
किरदार - भीकू म्हात्रे
राम गोपाल वर्मा की इस फिल्म को सौरभ शुक्ला और अनुराग कश्यप ने लिखा, जिसमें जे डी चक्रवर्ती, उर्मिला मातोंडकर, मनोज बाजपेयी, सौरभ शुक्ला और शेफाली शाह अहम भूमिकाओं में नजर आए। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई। इस फिल्म में भारतीय अंडरवर्ल्ड की दुनिया को दर्शाया है। वैसे तो इस फिल्म से पहले ही मनोज बाजपेयी सिनेमा जगत में अपनी छाप छोड़ चुके थे। लेकिन इस किरदार ने उन्हें अपनी पहचान बनाने में बहुत मदद की। इस किरदार की उतनी ही सराहना हुई जितनी इस फिल्म की हुई। मनोज बाजपेयी ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, बेस्ट एक्टर के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड जैसे कई अवार्ड अपने नाम किए।