फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज वाजपेयी: 'स्वाभिमान' से शुरू, 'बैंडिट क्वीन' से डेब्यू और 'सत्या' से छाए, नेहा के रहे 'करीब'

Mon, 22 Apr 2019 03:54 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Manoj Bajpayee - फोटो : file photo
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी का जन्म 23 अप्रैल 1969 को बिहार के नरकटियागंज में हुआ था। मनोज ने अपनी स्कूली पढ़ाई राजा हाईस्कूल, बेतिया जिले से की थी। इसके बाद वह सत्यवती कॉलेज गए, फिर स्नातक की पढ़ाई के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज आ गए। 4 बार नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से खारिज कर दिए जाने के बाद उन्होंने बैरी ड्रामा स्कूल से बैरी जॉन के साथ थियेटर किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Manoj Bajpayee - फोटो : file photo
24 साल के अपने फिल्मी करियर में मनोज ने हर एक किरदार को बखूबी से निभाया है। वह किरदार को ज्यादा से ज्यादा जीवंत बनाने के लिए उसे असल जिंदगी में जीने की कोशिश करते हैं। 'सत्या', 'शूल', 'स्पेशल 26', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'राजनीति' जैसी फिल्मों में उन्होंने शानदार अभिनय किया है।
विज्ञापन

3 of 6
manoj bajpayee - फोटो : file photo
मनोज बाजपेयी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'स्वाभिमान' से की। उन्हें फिल्मों में सबसे पहले मौका दिया शेखर कपूर ने। साल 1994 में शेखर कपूर की फिल्म 'बैंडिट क्वीन' से फिल्मी करियर की शुरुआत की लेकिन उन्हें पहचान मिली साल 1998 में रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'सत्या' से। फिल्म 'सत्या' और 'शूल' के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला है। जबकि फिल्म 'पिंजर' में शानदार एक्टिंग के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड (स्पेशल ज्यूरी) भी मिला।

4 of 6
Manoj Bajpayee - फोटो : file photo
मनोज बाजपेयी की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी पत्नी का नाम नेहा बाजपेयी है। नेहा भी मनोज की तरह ही बॉलीवुड से ताल्लुक रखती हैं। नेहा का असली नाम शबाना रजा है। बॉलीवुड फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। नेहा ने अपना डेब्यू बॉबी देओल की फिल्म 'करीब' से किया था। 
विज्ञापन

5 of 6
manoj bajpayee - फोटो : file photo
मनोज ने अपने स्ट्रगलिंग के दौर में दिल्ली की एक लड़की से शादी की थी लेकिन दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं चल पायी। कहा जाता है कि मनोज और उनकी पहली पत्नी 2 महीने में ही अलग हो गए थे। उनके अलग होने की वजह मनोज का स्ट्रगलिंग टाइम माना जाता है। नेहा और मनोज वाजपेयी की पहली मुलाकात फिल्म 'करीब' के रिलीज के बाद हुई थी। नेहा की फिल्म 'करीब' और मनोज की फिल्म 'सत्या' एक साथ ही रिलीज हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Manoj Bajpayee - फोटो : social media
मनोज और नेहा ने फिल्म 'करीब' के रिलीज होने के बाद ही एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों ने साल 1998 में डेटिंग शुरू की थी। लगभग 7 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2006 में दोनों ने शादी कर ली। मनोज और नेहा दोनों एक दूसरे के लिए परफेक्ट हैं। दोनों को ही पार्टियों में जाना कम पसंद है और साथ में घर में समय बिताना उन्हें अच्छा लगता है। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम अवा नायला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें