फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने पत्रकार को लगाई लताड़, खबर शेयर कर पूछा- ये कब हुआ? जानें क्या है पूरा मामला

Thu, 09 Jan 2025 10:22 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोज बाजपेयी ने केके मेनन के साथ अपनी ही आगामी फिल्म के दावे को लेकर सोशल मीडिया पर पत्रकार से सवाल किया है। इसके बाद अभिनेता और पत्रकार को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
1 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम
मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर एक एक्सक्लूसिव खबर का लिंक शेयर करते खबर बनाने वाले पत्रकार को लताड़ लगाई है। मनोज बाजपेयी ने कथित तौर पर केके मेनन के साथ अपनी आने वाली फिल्म को लेकर पत्रकार से सवाल किया है। एक्टर ने पत्रकार से ट्वीट कर पूछा कि ऐसा कब हुआ? इस कमेंट के जवाब में पत्रकार ने मनोज बाजपेयी से माफी मांगी है।
विज्ञापन

2 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम @bajpayee.manoj
पत्रकार ने दिया ऐसा जवाब
मनोज बाजपेयी के सवाल पर पत्रकार ने भी जवाब दिया है। इसका जवाब देते हुए उस पत्रकार ने कहा कि माफी सर, शायद से गलत खबर मिल गई और छप गई। हम इस बात का ध्यान रखेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम@bajpayee.manoj
ऐसा है पूरा मामला
दरअसल, इस पत्रकार ने मनोज बाजपेयी और केके मेनन की फिल्म को लेकर एक खबर छापी, इसमें दावा किया गया कि नीरज पांडे दोनों अभिनेताओं को लेकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म में दोनों ही अभिनेता मुख्य भूमिका में होंगे। खबर में यह भी दावा किया गया कि मनोज बाजपेयी की इस फिल्म की शूटिंग मई 2025 में शुरू होने वाली है। दोनों अभिनेता 6 महीने तक इसी फिल्म में बिजी रहेंगे। फिल्म का प्रीमियर साल 2026 में नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा।
 

 

4 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : एएनआई
सोशल मीडिया पर हो रही है चर्चा
इस खबर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- सर हो गया है, आपको पता नहीं है लेकिन हो गया है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये अलग ही लेवल का ड्रामा है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- अरे मनोज बाजपेयी को इसके बारे में बता तो देते।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम
इन फिल्मों में नजर आए अभिनेता
बात करें अभिनेता के वर्कफ्रंट की तो मनोज बाजपेयी साल 2024 में आई फिल्म भैया जी में नजर आए। इसके अलावा उन्हें डिस्पैच, गुलमोहर, जोरम में देखा गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें