फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म अवॉर्ड में होने वाले भेदभाव से खफा हैं मनोज बाजपेयी, ट्वीट कर बयां किया दर्द

Wed, 13 Mar 2019 10:23 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Manoj Bajpayee

नेशनल अवॉर्ड विनर अभिनेता मनोज बाजपेयी ने उनकी फिल्मों को नॉमिनेशन ना मिलने पर नाराजगी जताई है। बुधवार को उन्होंने कहा वह इस बात से वाकिफ हैं कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहद प्रशंसित उनकी तमाम फिल्मों को कभी भी 'तथाकथित बड़े मुख्यधारा के पुरस्कारों' की नामांकन सूची में जगह नहीं दी जाती है। उन्होने ये बात अपने ट्विटर अकाउंट के हवाले से कही है। 

विज्ञापन

2 of 5
Manoj Bajpayee

गौरतलब है कि 64वें विमल फिल्मफेयर अवार्डस 2019 के लिए मंगलवार को नामांकन सूची की घोषणा हो गई हैं जिसमें मनोज बाजपेयी की कोई फिल्म शामिल नहीं है। ट्वीट में मनोज ने फिल्म गली गुलियां का एक पोस्ट शेयर कर लिखा है।

 

विज्ञापन

3 of 5
Manoj Bajpayee

'अब तो आदत हो गई है ये देखने कि मेरी फिल्में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पर सराही जाती हैं, लेकिन उन्हें तथाकथित मुख्यधारा के पुरस्कारों की लिस्ट में एक नामांकन भी नहीं मिलता, अवॉर्ड तो छोड़िए रचनात्मक खोज और शोषण अभी भी जारी है, गली गुलियां।'

4 of 5
manoj bajpayee
बता दें कि मनोज की फिल्म 'गली गुलियां' (2018) को बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और 2017 मियामी फिल्म फेस्टिवल, इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजिल्स, अटलांटा फिल्म फेस्टिवल, 42वें क्लीवलैंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, शिकागो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और 2018 इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में दिखाया गया था
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonchiriya
मनोज बाजपेयी को पिछली बार फिल्म 'सोनचिरिया' में डाकू मानसिंह के किरदार में देखा गया था। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत मुख्य किरदार में थे। बाकी के कलाकारों में आशुतोष राणा, रणवीर शौरी और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर का नाम शामिल है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर सकी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें