फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज बाजपेयी संग रोल में जान फूंक देते हैं ये बॉलीवुड एक्टर्स, आसान नहीं था इनका संघर्ष

Fri, 31 Aug 2018 06:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
manoj bajpayee
बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार मनोज बाजपेयी आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म गली गुलियां को लेकर चर्चा में हैं।  बता दें कि इस फिल्म ने विदेशों में कमाल करने के बाद अब देश में रिलीज होने जा रही है। इस बीच बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में शुमार मनोज बाजपेयी अमर उजाला. कॉम के ऑफिस आकर फेसबुक के जरिए पाठकों से रूबरू होंगे। वे पाठकों से बात करेंगे और उनके साथ अपना अनुभव भी शेयर करेंगे। आपको बता दें कि 18 अगस्त 2018 को उनकी फिल्म  'गली गुलियां -इन दि सैडोज' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसे देखकर लग रहा है कि यह एक साइक्लोजिकल ड्रामा फिल्म है...फिलहाल आपको बता दें कि मनोज के साथ-साथ इन 4 कलाकारों ने भी एक्टिंग के रूप को ही बदल कर रख दिया है।  
विज्ञापन

2 of 6
Kay Kay Menon
‘गुलाल’, ‘सरकार’, ‘ब्लैक फ्राइडे’ और ‘हैदर’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले के.के. मेनन एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं बल्कि निगेटिव किरदार करने में महारत हासिल करने वाले एक्टर बन चुके हैं। वह आज भी फिल्मों में अपने अलग अंदाज से एक्टिंग करने के तरीके से जाने जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
rajkumar rao
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे दुबले-पतले और कम हाइट के एक्टर राजकुमार राव की।राजकुमार ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2010 में फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' से की थी और अब तक के 8 साल के फिल्मी करियर में वह 'काय पो छे', क्वीन, न्यूटन जैसी जबरदस्त फिल्मों में काम कर चुके हैं। यहां तक कि उनकी एक फिल्म ऑस्कर के लिए भी चुनी गई थी। 

4 of 6
Irrfan Khan
एक्टर इरफान खान को कौन नहीं जानता। हर फिल्म में उनका अलग स्टाइल और रूप होता है। वह बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। हिंदी फिल्मों जैसे ‘हासिल’, ‘द लंच बॉक्स’, ‘पान सिंह तोमर’, ‘पीकू’ और ‘हिंदी मीडियम’ के अलावा वे हॉलीवुड की ‘स्लमडॉग मिलेनियर’, ‘लाइफ ऑफ पाई’ और ‘जुरासिक वर्ल्ड’ का भी हिस्सा रहे चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Nawazuddin
आखिर में अल्टीमेट एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का स्टारडम किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। उन्होंने इस मुकाम को पाने के लिए सिर से पांव तक का जोर लगा दिया है। नवाज अकेले ही अपने दम पर फिल्म को हिट करवाने की हिमाकत रखते हैं। छोटे-छोटे रोल कर स्टार के मुकाम तक पहुंचे नवाज ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘कहानी’, ‘बदलापुर’ ‘बजरंगी भाईजान’ और हाल ही में आई फिल्म 'जीनियस' में साबित कर दिया कि वह लंबी रेस के घोड़े हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मनोज बाजपायी
शूल, सत्या, राजनीति, गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी हिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों को अपना मुरीद बना देने वाले एक्टर मनोज बाजपेयी का कोई सानी नहीं है। उनकी एक्टिंग देख दर्शक हमेशा अचंभे में रहते हैं। अपनी एक्टिंग की बदौलत ही वह कई फिल्मफेयर और राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत चुके हैं। मनोज ने 1996 में आई फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें