Manoj Bajpayee
- फोटो : social media
जब लॉकडाउन की घोषणा की गई वह उत्तराखंड में अभिनेता दीपक डोबरियाल के साथ शूटिंग कर रहे थे । वे जिस जगह थे वहां से वह मुंबई वापसी के लिए साधन नहीं पकड़ पाए और अब वे स्थिति सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।मनोज बाजपेयी से जुड़े एक सूत्र के अनुसार मनोज बाजपेयी और अभिनेता दीपक डोबरियाल उत्तराखंड के ग्रामीण इलाके में शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने चार दिन की ही शूटिंग पूरी की थी जब यह आपातकालीन परिस्थिति आ गई।