फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों के सामने सरेआम तापसी संग 'मनमर्जियां' करेंगे अभिषेक बच्चन, खुश होंगी ऐश्वर्या राय

Sun, 21 Jan 2018 03:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
manmarziyaan
बॉक्स ऑफिस पर 'मुक्काबाज' के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद ऐसा लगा रहा है अनुराग कश्यप और आनंद एल राय की जोड़ी खूब जम रही है। दोनों फिर से साथ आ रहे हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन अनुराग कश्यप करेंगे जबकि आनंद एल राय प्रोड्यूसर होंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ANURAG
अनुराग कश्यप की आने वाली फिल्म का नाम 'मनमर्जियां' है। लंबे समय के बाद अभिषेक बच्चन वापसी करेंगे। उनके साथ तापसी पन्नु और 'मसान' फेम विक्की कौशल अहम रोल में नजर आएंगे। 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
'मनमर्जियां' की शूटिंग फरवरी से शुरू होगी। फिल्म को इरोज नाऊ और कलर येलो प्रोड्यूस करेंगी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म की शूटिंग शुरू किए जाने की जानकारी देते हुए एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अनुराग कश्यप, आनंद एल राय के साथ-साथ तापसी पन्नू, विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन नजर आ रहे हैं।
 

 

4 of 5
अभिषेक बच्चन
फिल्म की शूटिंग कश्मीर के साथ-साथ उत्तर भारत में भी होगी। अभिषेक और तापसी पहली बार किसी फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। पहले फिल्म में आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की हिट जोड़ी को कास्ट करने की भी खबर थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन एक साल से ज्यादा समय से फिल्मों से दूर हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'हाउसफुल-3' थी। इसके बाद अभिषेक किसी भी फिल्म में नजर नहीं आये। वहीं बात करें तापसी की तो तापसी पिंक, नाम शबाना और जुड़वा 2 जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी एक्टिंग को लोग हमेशा से पसंद करते आये हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें