फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या ही नहीं बॉलीवुड के 2 स्टार्स भी ले चुके हैं अभिषेक बच्चन की एक्टिंग क्लास, खुद किया खुलासा

Sat, 08 Sep 2018 05:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन करीब दो साल के बाद बड़े परदे पर लौटने वाले हैं। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'मनमर्जियां' को लेकर काफी चर्चा में हैं। परदे पर लौटने से पहले अभिषेक बच्चन ने अपने एक्टिंग करियर को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने बताया कि फिल्मों में एक्टिंग के लिए उन्होंने किसी-किसी ने उत्साहित किया और टिप्स भी दी। इस बात को जानने के बाद अभिषेक के फैंस भी हैरान हो जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 4
'मनमर्जियां' के प्रमोशन में जुटे अभिषेक बच्चन ने फिल्मों में एक्टिंग टिप्स को लेकर ढेरों खुलासे किए हैं। अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार अभिषेक ने बताया है कि उन्हें पहली बार ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 2000 में आई फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' में एक्टिंग की टिप्स दी थीं। उन्होंने बताया कि ऐश्वर्या राय उन्हें एक्टिंग की प्रेक्टिस करने के लिए भी काफी उत्सहित किया था। ऐश्वर्या की टिप्स को वह आज भी फॉलो करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
ऐश्वर्या राय बच्चन ही नहीं अभिषेक बच्चन की एक्टिंग की टिप्स देने वालों की लिस्ट में दिग्गज कलाकार अनुपम खेर और ऋतिक रोशन भी हैं। उन्होंने बताया- 'अनुपम अंकल मुझे एक्टिंग टिप्स में घंटो समय देते रहे हैं।' अभिषेक ने आगे बताया- 'एक्टिंग में मेरे लिए सबसे मुश्किल आंसू निकालना होता है।' इसके अलावा ऋतिक रोशन ने भी धूम की शूटिंग के दौरान अभिषेक को एक्टिंग की टिप्स दी थी। 
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि एक्टर अभिषेक बच्चन लंबे समय से बड़े परदे से दूर हैं। वह आखिरी बार फिल्म 'हाउसफुल 3' में नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। 'हाउसफुल 3' फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में नजर आए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें