फिल्म 'संजू' में संजय दत्त की मां नर्गिस की भूमिका निभाने वाली मनीषा कोईराला ने बॉलीवुड की मुख्य धारा में नए सिरे से कदम रख दिए हैं। अब उनकी कोशिश बड़ी भूमिकाओं की तलाश करने की है। इन दिनों हिंदी में बायोपिक फिल्में बन रही हैं और जिन शख्सियतों के नाम सुर्खियों में हैं उनमें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी शामिल हैं।
विज्ञापन
2 of 7
manisha koirala
मनीषा का लुक इंदिरा से बहुत मिलता है और उनकी दिली ख्वाहिश है कि पर्दे पर इंदिरा का रोल निभाने का मौका मिले। अब बॉलीवुड में सवाल उठने लगा है कि क्या विद्या बालन निर्माता के रूप में मनीषा कोईराला को मौका देंगी असल में विद्या ने पिछले दिनों सागरिका घोष की किताब इंदिरा: इंडियाज मोस्ट पावरफुल प्राइम मिनिस्टर के अधिकार खरीदे थे।
विज्ञापन
3 of 7
vidya balan and indira gandhi
पहले कहा गया कि वह इस किताब पर आधारित फिल्म बनाना चाहती हैं। फिर खबर आई कि वेब सीरीज बनेगी। परंतु विद्या का कहना है कि उन्होंने अभी कुछ तय नहीं किया है। परंतु यह सुनिश्चित है कि वह इंदिरा पर बनने वाली फिल्म या वेब सीरीज की निर्माता होंगी।
4 of 7
vidya balan and indira gandhi
वैसे खुद विद्या भी इंदिरा की बायोपिक करना चाहती हैं और उन्हें इस महान नेत्री पर एक प्रस्तावित फिल्म का ऑफर मिल चुका है। परंतु विद्या ने तब निर्माताओं से कहा था कि पहले वे गांधी परिवार से इजाजत लाएं तभी वह फिल्म साइन करेंगी। परंतु गांधी परिवार ने फिल्म की इजाजत नहीं दी। अब विद्या के पास किताब के अधिकार सुरक्षित हैं। मगर उन्होंने तय नहीं किया है कि क्या वह खुद यह रोल निभाएंगी।
विज्ञापन
5 of 7
manisha koirala
जानकार मानते हैं कि विद्या से बेहतर विकल्प मनीषा हैं क्योंकि उन्हें इंदिरा जैसा दिखने के लिए बहुत मेहनत या मेक-अप, गेट-अप नहीं करना होगा। थोड़ी-सी कोशिशों के बाद वह इंदिरा के लुक में आ जाएंगी।
विज्ञापन
6 of 7
manisha koirala
उल्लेखनीय है कि करीब 16 साल पहले प्रसिद्ध हिंदी लेखक कमलेश्वर ने इंदिरा गांधी के जीवन पर एक स्क्रिप्ट लिखी थी। एन चंद्रा उस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे थे। गदर के
प्रोड्यूसर नितिन केनी निर्माता थे। तब इंदिरा के रोल के लिए मनीषा को साइन किया गया था। लुक टेस्ट में मनीषा में पूरी तरह इंदिरा की झलक दिख रही थी। मनीषा ने स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद रोल के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी थीं परंतु ऐन मौके पर फिल्म रुक गई।
दो साल पहले कैंसर को मात देकर लौटीं मनीषा का कहना है कि अब मैं हर तरह की भूमिका के लिए तैयार हूं। जहां तक बायोपिक की बात है तो मैं इंदिरा गांधी का रोल हर हाल में करना चाहूंगी। देखना यह होगा कि क्या विद्या इसके लिए तैयार होंगी।