फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत संग विवाद में मनीषा कोइराला ने किया नेपाल का समर्थन, सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

Tue, 23 Jun 2020 07:15 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
manisha koirala
भारत और नेपाल के बीच इन दिनों सीमा को लेकर विवाद चल रहा है। इस विवाद में अब एक बार फिर से फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोइराला का नाम भी चर्चा में आ गया है। अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने इस विवाद पर अपना पक्ष रखते हुए नेपाल का समर्थन किया है। लेकिन नेपाल का समर्थन कर मनीषा अपने भारतीय फैंस के निशाने पर आ गई हैं।
विज्ञापन

2 of 6
manisha koirala
दरअसल नेपाल की संसद ने इसी महीने नेपाल का नक्शा जारी किया था। जिसमें भारत के तीन इलाकों कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को भी शामिल किया गया था। नेपाल इन इलाकों पर अपना दावा पेश करता रहा है। हालांकि ये भारत का हिस्सा है। अब मनीषा इस मामले में नेपाल का पक्ष लेकर फंस गई हैं।
विज्ञापन

3 of 6
manisha koirala
मनीषा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया है। मनीषा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'क्षेत्रीय संप्रभुता, राजनीतिक संप्रभुता और आर्थिक संप्रभुता एक संप्रभुत राज्य के बराबर होती है। आइए इस पर विचार करें।'
 

4 of 6
manisha koirala
मनीषा के इस ट्वीट पर यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया। एक यूजर ने मनीषा की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'क्या आप नेपाल के हालात को लेकर टिप्पणी कर रही हैं?' यूजर के इस कमेंट का जवाब देते हुए कहा, 'मैं बस सोच रही थी कि आज नेपाल कहां खड़ा है और भविष्य में इन मोर्चों पर किस दिशा में आगे बढ़ेगा... हमें अतीत का पता है...ये नहीं कह रही हूं कि ये अच्छा है या बुरा..बस ऐसे ही ख्याल आया।'
 
विज्ञापन

5 of 6
मनीषा कोईराला
मनीषा के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी खूब आलोचना की। इसके बाद मनीषा ने अपनी सफाई पेश करते हुए एक ट्वीट और किया। मनीषा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरा दिल से एक अनुरोध है कि प्लीज आप आक्रामक और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल मत करिए.. हम इस परिस्थिति में एक- दूसरे के साथ हैं.. हमारी सरकारें इस मुद्दे का समाधान कर लेंगी। इस दौरान हम सभ्य बर्ताव कर सकते हैं। मैं पूरी तरह से आशान्वित हूं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मनीषा कोइराला
गौरतलब है कि मनीषा नेपाल का समर्थन इसलिए कर रही हैं क्योंकि वह मूल रूप से नेपाल की हैं। मनीषा कोइराला के परदादा नेपाल के बड़े बिजनेसमैन थे। वहीं मनीषा नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री बी.पी. कोइराला की नातिन हैं। इतना ही नहीं मनीषा के पिता भी खुद कैबिनेट मंत्री हैं।

पढ़ें: सिक्योरिटी फर्म से लेकर ब्यूटी सैलून तक, एक्टिंग के अलावा इन साइड बिजनेस से भी पैसे कमाते हैं टीवी के ये सात सितारे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें