फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के समर्थन में बयान देकर ट्रोल हुईं इस अभिनेत्री ने साझा की थ्रोबैक तस्वीर, दोस्तों के साथ करती दिखीं एन्जॉय

Sat, 11 Jul 2020 05:53 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मनीषा कोइराला - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री मनीषा कोइराला सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। हालांकि वो बड़े पर्दे पर कम दिखती हैं। सोशल मीडिया के जरिए मनीषा अपने प्रशंसकों से जुड़ी हुई हैं। अब मनीषा ने अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है।
विज्ञापन

2 of 5
मनीषा कोइराला - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर में मनीषा काफी यंग नजर आ रही हैं। साथ ही उनके कुछ दोस्त भी हैं और वो उनके साथ एन्जॉय कर रही हैं। इस दौरान मनीषा ने हल्के मरून रंग की प्रिंटेड साड़ी पहनी हुई है। दोस्तों के ग्रुप के बीच वो बीच मेंं बैठी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मनीषा कोइराला - फोटो : सोशल मीडिया
ट्विटर पर साझा की गई इस तस्वीर के साथ मनीषा कोइराला ने कैप्शन में लिखा- 'दोस्ती... जो जीवन भर रहती है।' साथ ही उन्होंने दिल का इमोजी बनाया है।

4 of 5
मनीषा कोइराला - फोटो : सोशल मीडिया
मनीषा कोइराला हाल ही में उस समय चर्चा में आईं जब भारत और नेपाल के बीच सीमा विवाद को लेकर नेपाल का समर्थन किया और अपना पक्ष रखा। मनीषा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'क्षेत्रीय संप्रभुता, राजनीतिक संप्रभुता और आर्थिक संप्रभुता एक संप्रभुत राज्य के बराबर होते है। आइए इस पर विचार करें।' इस ट्वीट के बाद मनीषा को ट्रोल किया जाने लगा जिसके बाद उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि 'मेरा दिल से एक अनुरोध है कि प्लीज आप आक्रामक और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल मत करिए। हम इस परिस्थिति में एक दूसरे के साथ हैं। हमारी सरकारें इस मुद्दे का समाधान कर लेंगी। इस दौरान हम सभ्य बर्ताव कर सकते हैं। मैं पूरी तरह से आशान्वित हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनीषा कोइराला - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मनीषा मूल रूप से नेपाल की हैं हालांकि उनका बचपन उत्तर प्रदेश में बीता है। मनीषा कोइराला के परदादा नेपाल के बड़े बिजनेसमैन थे। वहीं मनीषा के दादा बिश्वेश्वर प्रसाद कोइराला नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। उनके पिता प्रकाश कोइराला नेपाल सरकार में मंत्री रहे हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें