'संजू' फिल्म रिलीज होने में महज कुछ घंटे ही बाकी है। ट्रेड पंडितों की मानें तो इस फिल्म को पहले दिन 30 करोड़ की बंपर ओपनिंग मिल सकती है। इस फिल्म से जहां एक ओर रणबीर कपूर के करियर को नई उड़ान मिल सकती है तो वहीं लंबे वक्त बाद मनीषा कोइराला किसी बड़े बजट की फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में मनीषा नरगिस दत्त का किरदार निभा रही हैं जिस पर बात करते हुए उन्होंने कई राज खोले।
विज्ञापन
2 of 6
Manisha Koirala
'संजू' फिल्म के प्रमोशन के दौरान मनीषा कोइराला ने बॉलीवुड लाइफ से बात की। इस बातचीत के दौरान मनीषा ने कई राज खोले। मनीषा से पूछा गया 90 के दशक से अब तक आप फिल्मी दुनिया में कितना अंतर पाती हैं? जवाब देते हुए मनीषा ने कहा - 'उस वक्त की बात करें तो इतना तनाव नहीं था।'
विज्ञापन
3 of 6
मनीषा कोईराला
मनीषा ने कहा- 'फिल्मों की तुलना करना थोड़ा आसान था। आज लोगों में एक दूसरे से आगे बढ़ने की होड़ ज्यादा है और हर कोई अपना 100 फीसदी देना चाहता है। नए एक्टर्स आ रहे हैं और एक दूसरे से आगे बढ़ने की रेस काफी मुश्किल होती जा रही है। फिल्मों की क्वालिटी की बात करें तो पहले से कहीं ज्यादा बेहतर हो गई है।'
4 of 6
manisha koirala
मनीषा से पूछा गया कि 90 के दशक के मेल एक्टर्स आज भी हीरोइनों के साथ रोमांस करते हुए दिखाई देते हैं लेकिन फीमेल एक्ट्रेस से साथ ऐसा नहीं होता। इस बारे में आपका क्या कहना है? मनीषा ने कहा - ज्यादातर एक्ट्रेस की शादी हो गई है और अपने परिवार में बिजी हैं। जब भी कोई फीमेल एक्ट्रेस फिल्मों में वापसी करने का सोचती है तो उसे कई सारी चीजों को लेकर चलना होता है लेकिन मेल एक्टर्स के साथ ऐसा नहीं होता।
विज्ञापन
5 of 6
manisha koirala
इसके साथ ही मनीषा ने कहा - 'हमारे साथ काम किए एक्टर्स आज भी 20 साल की लड़की के साथ रोमांस करते हैं लेकिन फीमेल एक्ट्रेस के 40 के होते ही उन्हें मां का रोल ऑफर होने लगता है। इस बात को मैं समझ नहीं पाई हूं। उम्मीद है कि यह आने वाले समय में बदलेगा।' आपको बता दें, मनीषा कोइराला 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस हैं। मनीषा कोइराला ने साल 1991 में आई 'सौदागर' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
'संजू' फिल्म की बात करें तो इसमें मनीषा कोइराला संजय दत्त की मां नरगिस दत्त का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में मनीषा कोइराला के लुक को काफी पसंद किया गया। 'संजू' फिल्म 29 जून को रिलीज हो रही हैं। यह संजय दत्त की बायोपिक पर आधारित फिल्म है जिसे राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है। इसमें मनीषा कोइराला के अलावा रणबीर कपूर, दिया मिर्जा, अनुष्का शर्मा और परेश रावल मुख्य किरदार में हैं।