मनीषा कोइराला
गौरतलब है कि मनीषा कोइराला ने 90 के दशक के मध्य में खुग को एक प्रमुख एक्ट्रेस के तौर पर स्थापित किया। उन्होंने फिल्म सौदागर (1991) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। मनीषा ने 1942 ए लव स्टोरी (1994), बॉम्बे और अकेले हम अकेले तुम (1995), खामोशी (1996), दिल से (1998), लज्जा (2001) और एस्केप फ्रॉम तालिबान (2003) जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया। अब उनकी फिल्म शहजादा आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन और कृति सनोन भी हैं। यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।