फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manish Malhotra: मीना कुमारी की बायोपिक बनाने की खबर को मनीष मल्होत्रा ने किया कंफर्म, कह डाली यह बड़ी बात

Sun, 23 Jul 2023 03:38 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में खबरें आई थीं कि मशूहर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा मीना कुमारी की बायोपिक का निर्देशन करते हुए नजर आने वाले हैं। अब, उन्होंने आखिरकार इन रिपोर्ट्स की पुष्टि कर दी है। एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में मनीष मल्होत्रा ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि ये खबरें कैसे बाहर आईं, लेकिन यह सच में हो रहा है। 
Dalip Tahil: आमिर की वजह से दिलीप ताहिल को मिली थी 'हम हैं राही प्यार के', एक्टर ने साझा किया पुराना किस्सा
विज्ञापन

2 of 5
मनीष मल्होत्रा - फोटो : social media
उनके मुताबिक, वे अभी भी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। डिजाइनर ने कहा कि वह उनकी किताबें पढ़ रहे हैं,क्योंकि फिल्म उन पर आधारित है। उन्होंने आगे कहा कि वह हमेशा मीना कुमारी से आकर्षित रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए मनीष ने फिल्म कंपेनियन से बताया कि अभिनेत्री रेखा ने उनसे एक बार कहा था कि जब वह 40 साल के हो जाएंगे, तो उन्हें मीना कुमारी की प्रतिभा का एहसास होगा और ऐसा ही हुआ। 
 
विज्ञापन

3 of 5
मनीष मल्होत्रा - फोटो : Insatagram- @manishmalhotra05
उन्होंने कहा कि उस समय वह युवा थे और वह काम में व्यस्त थे, लेकिन जब वह 40 वर्ष के हुए तो उन्हें न केवल मीना कुमारी बल्कि नरगिस, दिलीप कुमार और गुरु दत्त की प्रतिभा भी समझ में आई। 
Jawan New Poster: 'जवान' से एक और किरदार का फर्स्ट लुक जारी, पोस्टर देख गर्म हुआ कयासों का बाजार

4 of 5
मनीष मल्होत्रा, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
डिजाइनर ने खुलासा किया कि उन्होंने उस सिनेमा को देखना और उसे बेहतर ढंग से समझना शुरू किया है। उनके अनुसार, मीना कुमारी अपनी अभिव्यक्ति, अपनी आंखों और अपनी अदाओं के इस्तेमाल अद्भुत रुप से करती थीं। 
दुखद: मिथुन को 'डिस्को डांसर' बनाने वाले बी सुभाष पर टूटा दुखों का पहाड़, दुनिया छोड़ गईं बेटी श्वेता
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजदार अमरोही-मनीष मल्होत्रा-कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कुछ दिनों पहले खबरें आई थीं कि मीना कुमारी की बायोपिक को लेकर उनके सौतेले बेटे ताजदार अमरोही खुश नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि वह मनीष मल्होत्रा और कृति सेनन पर कानूनी कार्रवाई भी करने जा रहे हैं। हालांकि, इसके कुछ ही समय बाद ताजदार में यह साफ कर दिया था कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें