मणिकर्णिका
ट्रेलर में झांसी की रानी के रूप में कंगना रनौत का एक निडर और साहसी रूप नजर आ रहा है। फिल्म में झांसी की रानी के रूप में कंगना के क्या तेवर और दांव-पेंच होंगे, यह इस ट्रेलर से साफ जाहिर हो गया है। फिलहाल फैंस इस ट्रेलर को खूब पसंद कर रहे हैं। ट्विटर पर कंगना की फिल्म का ये ट्रेलर ट्रेंडिंग में बना हुआ है। मणिकर्णिका में रानी लक्ष्मीबाई के बचपन से लेकर शादी और अंग्रजों से जंग तक की कहानी दिखाई जाएगी।