फिल्म के प्रोड्यूसर कमल जैन दोनों में सुलह कराने की तमाम कोशिशें करके हार गए तो उन्होंने कृष को अपना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र कर दिया। कंगना के करीबी सूत्रों के मुताबिक वह केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी के लगातार संपर्क में हैं और प्रसून जोशी ने भी कंगना को इस फिल्म को लेकर कई सुझाव दिए हैं। कृष मणिकर्णिका का पोस्ट प्रोडक्शन छोड़कर वापस हैदराबाद जा चुके हैं और वहां उन्होंने मशहूर निर्माता-निर्देशक, अभिनेता और राजनेता एन टी रामाराव की बायोपिक पर काम करना शुरू कर दिया है।