फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6ठें दिन भी 'मणिकर्णिका' के कलेक्शन में गिरावट, बजट निकालने के करीब पहुंचीं 'ठाकरे'

Thu, 31 Jan 2019 12:01 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Manikarnika and Thackeray - फोटो : instagram
बीते शुक्रवार कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी (Manikarnika: The Queen of Jhansi) और बाला साहेब ठाकरे की बायोपिक फिल्म ठाकरे ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी। दोनों ही फिल्में रिलीज से पहले कई वजहों से चर्चा में रहीं। अच्छी शुरुआत के बाद भी मणिकर्णिका के कलेक्शन में भारी गिरावट देखी गई। वहीं छोटे बजट की ठाकरे (Thackeray) औसत कारोबार करने में कामयाब रही।
विज्ञापन

2 of 5
Manikarnika - फोटो : instagram
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, मणिकर्णिका ने शुक्रवार को 8.75 करोड़, शनिवार को 18.10 करोड़, रविवार को 15.70 करोड़, सोमवार को 5.10 करोड़, मंगलवार को 4.75 करोड़, बुधवार को 4.50 करोड़ जुटाने में कामयाब रही। कुल मिलाकर फिल्म ने 56.90 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। हिन्दी के अलावा फिल्म को तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया गया है। 


 
विज्ञापन

3 of 5
Manikarnika - फोटो : social media
125 करोड़ में बनी मणिकर्णिका देशभर में 3,000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। वहीं विदेशों में इसे 700 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। मणिकर्णिका में कंगना रनौत के साथ अंकिता लोखंडे, सुरेश ओबेरॉय, डैनी, जीशान अयूब और जीशू सेनगुप्ता मुख्य भूमिका में हैं।

4 of 5
Nawazuddin Siddiqui, Thackeray - फोटो : amar ujala
नवाजुद्दीन स्टारर ठाकरे को क्रिटिक्स और दर्शकों के मिले जुले रिएक्शन मिले। वेबसाइट कोईमोई (Koimoi) के मुताबिक, फिल्म के हिन्दी और मराठी वर्जन ने 28.40 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। 'ठाकरे' फिल्म का बजट 20 करोड़ है। वहीं प्रमोशन पर करीब 5-7 करोड़ रुपये खर्च किए गए। फिल्म 1,300 सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा फिल्म में अमृता राव और सुधीर मिश्रा की मुख्य भूमिका है। पार्टी सांसद संजय राउत की लिखी फिल्म का निर्देशन अभिजीत पानसे ने किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : twitter
नवाजुद्दीन फिलहाल नेटफ्लिक्स की सीरीज सेक्रेड गेम्स 2 की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग से समय निकालकर नवाजुद्दीन ने सेट पर ही सफलता का जश्न मनाया। नवाजुद्दीन ने सेट से कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें सेक्रेड गेम्स के डायरेक्टर अनुराग कश्यप भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें