फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड सितारों पर भड़कीं कंगना, बोलीं- 'झांसी की रानी कोई मेरी चाची तो है नहीं कि...'

Thu, 07 Feb 2019 06:12 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kangana ranaut
अपने विवादस्पद बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियां बटोरने वाली 'क्वीन' कंगना रनौत (Kangana Ranaut) फिर चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से फिल्म के को डायरेक्टर क्रिश और कंगना के बीच घमासान जारी है। क्रिश ने कहा है कंगना ने अपने किरदार को भव्य बनाने के चक्कर में दूसरों का सीन काटा।
विज्ञापन

2 of 6
कंगना - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि फिल्म पर लगभग आधा बॉलीवुड चुप्पी साधे हुए है। बॉलीवुड में ऐसा रिवाज रहा है कि किसी की फिल्म रिलीज होने या फिर स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान सेलेब्स ट्वीट कर फिल्म का प्रमोशन करते हैं या खुद फिल्म देखने पहुंचते हैं लेकिन कंगना की फिल्म के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ। बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स ही ऐसे थे जिन्होंने फिल्म में कंगना की एक्टिंग की तारीफ की।
विज्ञापन

3 of 6
Kangana Ranaut
गुरुवार को मणिकर्णिका की एक और स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कंगना से जब बॉलीवुड की चुप्पी पर सवाल हुआ तो कंगना ने कहा, "वो लोग मुझे क्या प्रमोट करेंगे। खुद को तो पहले प्रमोट कर लें। मुझे तो कई नेशनल अवॉर्ड मिल चुके हैं। मुझे किसी की जरूरत नहीं। 31 साल की उम्र में मैंने खुद को साबित कर दिया है।"

4 of 6
कंगना
कंगना ने कहा- नेपोटिज्म पर मेरे कमेंट के बाद से इंडस्ट्री के लोग काफी नाराज हो गए थे, जिसके बाद मुझे लगातार दरकिनार किया जा रहा है। कंगना ने आगे ये भी कहा कि वह किसी के पास काम मांगने नहीं जाती हैं और कोई उन्हें काम नहीं देता। कंगना ने कहा- झांसी की रानी मेरी चाची तो थी नहीं। यह फिल्म झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर है। वो जितनी मेरी हैं, उतनी ही सबकी। मैं पूछना चाहती हूं, क्या वो मेरी चाची हैं जो आप सब लोग उन पर कमेंट करने और बात करने से भी डर रहे हैं।"
विज्ञापन

5 of 6
manikarnika
इससे पहले कंगना ने आमिर खान और आलिया भट्ट पर भी निशाना साधा था। कंगना ने इन दोनों सितारों को डबल स्टैंडर्ड वाला बताया था। कंगना ने इंटरव्यू में आलिया भट्ट पर निशाना साधते हुए कहा था- इन लड़कियों ने अपने ट्रेलर्स भेजे, जैसे कि आलिया ने 'राजी' का ट्रेलर भेजा और कहा, 'प्लीज इसे देखिए। मैं अपनी फिल्मों की शूटिंग रोक कर उनके बुलावे पर गई लेकिन जब मेरी बारी आई तो किसी ने जवाब तक नहीं दिया। आमिर ने भी मेरे साथ ऐसा ही किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Manikarnika - फोटो : youtube
बता दें कंगना की फिल्म 'मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी' ने भारतीय बाजार के बॉक्स ऑफिस पर 80.95 करोड़ की कमाई कर चुकी है। बात करें वर्ल्ड वाइड फिल्म की कमाई की तो ये 115 करोड़ के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें