अपने बगावती तेवर और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों बॉलीवुड से नाराज चल रही हैं। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, आमिर खान जैसे कई बड़े नाम हैं जिनपर कंगना इन दिनों जमकर बरस रही हैं। 12 साल के लंबे करियर में कंगना रनौत ने दोस्त कम दुश्मन ज्यादा बनाए हैं। दुश्मन भी ऐसे वैसे नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर्स और प्रोड्यूसर के साथ कंगना का छत्तीस का आंकड़ा रहा है। आइए आज बात करते हैं उन एक्टर्स की जिनसे कंगना रनौत की बिल्कुल भी नहीं बनती।