फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अंकिता लोखंडे करने जा रहीं शादी, ये हैं 'मणिकर्णिका' की झलकारी बाई के होने वाले पति

Wed, 19 Dec 2018 05:04 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लाखंडे और सुशांत सिंह राजपूत
टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे फिल्म मणिकर्णिका से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। बीते मंगलवार फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसे सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पांस मिला है। बता दें कि आज अंकिता का 35वां जन्मदिन है। लेकिन खास बात यह है कि अंकिता भी अब शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार नजर आ रही हैं..
विज्ञापन

2 of 5
bollywood
ट्रेलर को दखेंगे तो उसमें तीन जगह उनकी झलक देखने को मिलती है। फिल्म में उनका रोल झलकारी बाई का है जो रानी लक्ष्मीबाई की खास रही है। बता दें कि बॉम्बे टाइम्स के अनुसार अंकिता ने अगले साल शादी करने का मन बनाया है। गौरतलब है कि वह बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स-गर्लफ्रेंड हैं। लेकिन वह शादी विक्की जैन से कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ankita lokhande

विक्की जैन किसी एक्टिंग और फिल्मी दुनिया से नहीं है बल्कि वह एक बिजनेसमैन हैं जिनके बारे में बोलने पर अंकिता ने कई मौकों पर चुप्पी साधी है। खबर है कि सुशांत से ब्रेकअप के बाद अंकिता की नजदीकी विक्की जैन से बढ़ने लगी थी। इतना ही नहीं दोनों को कई बार पार्टी में एक साथ जाते देखा गया है और वे कई वेकेशन पर भी स्पॉट हुए हैं। 

4 of 5
ankita lokhande

लेकिन आपको बता दें कि अंकिता और विक्की के बारे में उनके दोस्तों को बहुत पहले से सबकुछ पता है। वहीं, अंकिता विक्की के परिवारवालों के बहुत नजदीक हैं। अंकिता को कई बार विक्की की बहन के साथ भी बाहर स्पॉट होते देखा गया है। फिलहाल अंकिता अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म मणिकर्णिका की प्रमोशन में बिजी हैं और इसी बीच उन्होंने शादी करने की भी सोची है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
45 करोड़ की इस बाढ़ में अटकी हैं इन लोगों के करियर की नावें ! - फोटो : SELF
आखिर में आपको बता दें कि हाल ही में अंकिता ने फिल्म में अपने रोल झलकारी बाई का लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसे उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड सुशांत ने भी लाइक कर उसपर कमेंट किया था लेकिन अंकिता ने सुशांत के कमेंट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। वहीं, सुशांत की लगातार फ्लॉप होती फिल्मों से उनके करियर पर बड़ी बात आ गई है। हाल ही में उनकी फिल्म केदारनाथ रिलीज हुई थी जो बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें