पोन्नियिन सेल्वन
- फोटो : सोशल मीडिया
फाइनल की गई थी ये स्टार कास्ट
इस बार मणिरत्नम तकरीबन 100 करोड़ का बजट लेकर चल रहे थे और उन्होंने फिल्म पोन्नियिन सेल्वन के लिए सबसे पहले, जोसेफ विजय चंद्रशेखर, को कास्ट किया और इसके बाद मेहश बाबू व आर्य को भी लिया गया। हालांकि इनसे पहले विक्रम, विशाल और सूर्या की तिकड़ी को लेने पर भी विचार किया जा चुका था। वहीं अभिनेत्रियों में अनुष्का शेट्टी के साथ ही एक अहम किरदार के लिए प्रियंका चोपड़ा के नाम पर भी चर्चा की गई थी, लेकिन फिर से काम अटक गया क्योंकि फिल्म की लोकेशन के लिए मैसूर पैलेस और ललिता महल ने शूटिंग की परमिशन देने से मना कर दिया और इतना बड़ा सेट बनाने के लिए ही तकरीबन 50 करोड़ का खर्च आ जाता।