साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 1' (पीएस-1) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। चोल साम्राज्य के गौरवशाली इतिहास पर आधारित इस ऐतिहासिक ड्रामा को दर्शकों का भी बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। ओपनिंग डे पर धमाकेदार शुरुआत करने वाली यह फिल्म बीते दिनों बॉक्स ऑफिस पर सुस्त नजर आ रही थी, लेकिन अब वीकएंड के बाद से इसकी कमाई में बढ़त देखने को मिल रही। वहीं, अब फिल्म को मिली सफलता के बाद इसके दूसरे भाग को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। पीएस-2 की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है और अब जल्द ही इसकी रिलीज डेट का भी एलान हो जाएगा।