फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर की 'सिंबा' ने 10 दिन में शाहरुख की 'जीरो' और 'KGF' को किया फेल, बनें बॉक्स ऑफिस के नए 'किंग'

Tue, 08 Jan 2019 07:14 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mangal Ka Dangal - फोटो : twitter
'मंगल का दंगल' कॉलम में इस हफ्ते हम बात करेंगे 3 फिल्मों की। इन फिल्मों में रणवीर सिंह की 'सिंबा', शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' और 'KGF' की। इस कड़ी में फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर असर और रिलीज से अब तक कितना कलेक्शन करने में कामयाब रही इस पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
simmba - फोटो : instagram
इस कड़ी में सबसे पहले बात करते हैं 'सिंबा' फिल्म की। रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म 'सिंबा' को रिलीज हुए 10 दिन बीत चुके हैं। फिल्म ने 10 दिन में 190 करोड़ के पार कलेक्शन कर लिया है। 'सिंबा' नए साल में दर्शकों के लिए बेहतरीन एंटरटेनमेंट फिल्म साबित हुई है। महज एक दिन के और कलेक्शन के बाद यह फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। 'सिंबा' ने ओपनिंग डे पर 20 करोड़ 72 लाख, शनिवार को फिल्म ने 23 करोड़ 33 लाख, तीसरे दिन फिल्म ने 31 करोड़ 6 लाख रुपये की कमाई की। चौथे दिन फिल्म ने भारतीय बाजार में 21.24 करोड़ का बिजनेस किया। 5वें दिन के कलेक्शन के बाद ही यह आंकड़ा 124 करोड़ पहुंच गया था।
 
विज्ञापन

3 of 5
zero - फोटो : instagram
'सिंबा' फिल्म ने दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को 9.02 करोड़, शनिवार को कलेक्शन में ग्रोथ करते हुए 13.32 करोड़ का कमाई और रविवार को फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ 17.49 करोड़ की कमाई की। इस तरह फिल्म ने अब तक 190.64 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं 'जीरो' फिल्म की बात करें तो इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, न्यू ईयर के दिन भी 'जीरो' ने केवल 1.25 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म की कुल कमाई 89.25 करोड़ रही। अभी तक 'जीरो' अपना बजट भी नहीं निकाल सकी है। ऐसे में शाहरुख की यह फिल्म फ्लॉप कही जा सकती है।

 

4 of 5
KGF - फोटो : File Photo
'केजीएफ: चैप्टर वन' फिल्म कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। यह फिल्म शाहरुख खान की 'जीरो' फिल्म के साथ ही रिलीज हुई थी। कन्नड़ वर्जन में फिल्म का कलेक्शन 150 करोड़ के पार पहुंच गया है जबकि हिंदी वर्जन 37.20 करोड़ तक पहुंच गया। इस बात की जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
SIMMBA ZERO KGF - फोटो : twitter
ऐसे में इतना तो साफ है 'जीरो' और 'KGF' की तुलना में रणवीर सिंह की 'सिंबा' ने बाजी मार ली है। करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी सिंबा में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान और सोनू सूद का अहम रोल है। फिल्म में अजय देवगन कैमियो रोल में हैं। जो सिंघम का किरदार निभा रहे हैं। सारा की यह इस साल की दूसरी फिल्म है। 'सिंबा' साउथ की सुपरहिट फिल्म 'टेम्पर' की रीमेक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें