फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर 'गली ब्वॉय' के रास्ते पर 'टोटल धमाल', सोचा था जैसा कलेक्शन भी वैसा

Tue, 26 Feb 2019 06:14 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Total Dhamaal Gully Boy - फोटो : file photo
'मंगल का दंगल' (Mangal Ka Dangal) कॉलम में इस हफ्ते हम बात करेंगे 'गली ब्वॉय' (Gully Boy) और 'टोटल धमाल' (Total Dhamaal) फिल्म की। इस कड़ी में फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर असर और रिलीज से अब तक कितना कलेक्शन करने में कामयाब रही इस पर चर्चा करेंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
total dhamaal - फोटो : twitter
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे हाल ही में रिलीज फिल्म 'टोटल धमाल' (Total Dhamaal) की। मल्टीस्टारर फिल्म 'टोटल धमाल' ने धमाकेदार शुरुआत की है। वीकेंड पर फिल्म ने उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, ईशा गुप्ता, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की मुख्य भूमिका में हैं। केवल भारत में ही नहीं दुनिया भर में 'टोटल धमाल' ने धमाल मचा रखा है। इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि विदेशों में पहले दिन फिल्म ने कुल 8.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Total Dhamaal - फोटो : amar ujala
इस फिल्म का बजट करीब 90 से 100 करोड़ बताया जा रहा है। ऐसे में यह फिल्म अभी बजट निकालने के काफी दूर है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक इस फिल्म का कलेक्शन अब तक अच्छा रहा है। ट्वीट के मुताबिक पहले दिन शुक्रवार को 16.50 करोड़, शनिवार को 20.40 करोड़ और रविवार को 25.50 करोड़ का कुल बिजनेस किया है। इस तरह फिल्म ने 62.40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म 'धमाल' सीरीज की तीसरी फिल्म है। 

 

4 of 5
Gully Boy - फोटो : file photo
अब बात करते हैं रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की 'गली ब्वॉय' (Gully Boy) फिल्म की। इस फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं। यह फिल्म पांचवें दिन बजट निकालकर कमाई की ओर बढ़ गई है। इस फिल्म का बजट करीब 75 करोड़ था। इस फिल्म के अब तक के कलेक्शन की बात करें तो पहले हफ्ते 100.30 करोड़ और दूसरे हफ्ते में अब तक 18.05 का कलेक्शन किया है। यानी कि 'गली ब्वॉय' फिल्म अब तक कुल 118.35 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gully Boy film - फोटो : twitter
'गली ब्वॉय' फिल्म और 'टोटल धमाल' दोनों ही फिल्म अलग-अलग जॉनर की हैं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। 'गली ब्वॉय' फिल्म एक रैपर की जिंदगी पर आधारित है जबकि 'टोटल धमाल' (Total  Dhamaal) फिल्म फुल ऑन कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म की पूरी कहानी पैसों पर आधारित है। 'मंगल का दंगल' के मुताबिक दोनों ही फिल्मों की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर ठीक है लेकिन 'टोटल धमाल' बजट निकालने से अभी कोसों दूर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें