फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल का दंगल: '2.0' ने 11 दिन में ही निकाल लिया भारी भरकम बजट, 'केदारनाथ' ने भी कमा लिए करोड़ों

Tue, 11 Dec 2018 08:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
2.0, kedarnath - फोटो : amar ujala
'मंगल का दंगल' कॉलम में इस हफ्ते हम बात करेंगे बॉक्स ऑफिस पर हाल ही में रिलीज हुई दो फिल्मों की। ना केवल देश में बल्कि विदेशों में रजनीकांत और अक्षय कुमार की 2.0 ने धूम मचा रखी है। फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन बीत चुके हैं, इसके बावजूद कलेक्शन में बढ़ोत्तरी जारी है। वहीं इस शुक्रवार सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की डेब्यू फिल्म केदारनाथ ने बड़े पर्दे पर दस्तक दी। तो चलिए इस हफ्ते हम देखते हैं कि आखिर दोनों फिल्म का कलेक्शन कितना रहा और कितनी कामयाब रहीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
2.0 - फोटो : twitter
29 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई 2.0 ने अभी भी धूम मचा रखी है। साइंस फिक्शन पर बनी इस फिल्म को सभी उम्र के लोग पसंद कर रहे हैं। केवल देश में ही नहीं विदेशों में भी फिल्म ने धमाल मचा रखा है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, 'अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर ये तीसरी फिल्म है जिसने 5 मिलियन डॉलर यानी 35.62 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इससे पहले पद्मावत और संजू ही ऐसा कर सकी है।' फिल्म ने दुनिया भर में 623.19 करोड़ का बिजनेस कर लिया है जबकि इसका बजट 600 करोड़ रुपये है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
2.0 - फोटो : twitter
रिलीज के दूसरे शुक्रवार को फिल्म के हिन्दी वर्जन ने 5.85 करोड़ और शनिवार को 9.15 करोड़ की कमाई की है। इस तरह अब तक फिल्म ने 154 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। ग्रॉस कमाई के मामले में 'बाहुबली-द कन्क्लूजन के बाद दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। अक्षय कुमार ने अब तक अपने पूरे करियर में बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का आंकड़ा नहीं छुआ है, इस लिहाज से ये उनकी पहली फिल्म है।

4 of 5
kedarnath - फोटो : instagram
बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते केवल सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की मच अवेटेडड केदारनाथ रिलीज हुई। केदारनाथ की कहानी एक हिन्दू टूरिस्ट (सारा अली खान) और एक मुस्लिम पिट्ठू (सुशांत सिंह राजपूत) की प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म रिलीज से पहले ही काफी समय तक विवादों में रही। इतना ही नहीं जिस राज्य में फिल्म की ज्यादातर शूटिंग की गई, वहां यह फिल्म रिलीज नहीं हुई। प्रोड्यूसर और डायरेक्टर अभिषेक कपूर के बीच भी अनबन की खबरें थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kedarnath - फोटो : twitter
केदारनाथ ने रिलीज के दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया। पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन के कलेक्शन में 34.48 फीसदी की उछाल देखी गई। केदारनाथ ने शुक्रवार को 7.25 करोड़, शनिवार को 9.75 करोड़ और रविवार को 10.75 करोड़ का बिजनेस किया है। इसी के साथ फिल्म ने 27.75 करोड़ की कमाई कर ली है।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें