फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'केसरी' के रंग में रंगा बॉक्स ऑफिस, कलेक्शन की 'नोटबुक' में 'जंगली' भी शामिल

Tue, 02 Apr 2019 12:30 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kesari Ntotebook and Junglee film poster - फोटो : file photo
'मंगल का दंगल' कॉलम में इस हफ्ते हम बात करेंगे अक्षय कुमार फिल्म 'केसरी', विद्युत जामवाल की 'जंगली' और प्रनूतन की 'नोटबुक' फिल्म की। इस कड़ी में फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर असर और रिलीज से अब तक कितना कलेक्शन करने में कामयाब रही इस पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
junglee - फोटो : file photo
सबसे पहले बात करते हैं विद्युत जामवाल की फिल्म 'जंगली' की। एक्शन एडवेंचर वाली फिल्म 'जंगली' ने वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बना ली। खासकर बच्चों को फिल्म बहुत पसंद आ रही है। हॉलीवुड डायरेक्टर चक रसेल के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 3.35 करोड़ का बिजनेस किया था वहीं शनिवार को वीकेंड का इसे फायदा मिला और कमाई में उछाल देखा गया। फिल्म शनिवार को 4.45 करोड़ और रविवार को 6.05 करोड़ जुटाने में कामयाब रही। इस तरह फिल्म ने कुल 13.85 करोड़ इकट्ठा कर लिया है।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
notebook - फोटो : twitter
विद्युत के अलावा आशा भट्ट, अतुल कुलकर्णी और मकरंद देशपांडे की अहम भूमिका है। 'जंगली' का बजट करीब 45 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अब बात करते हैं मोहनीश बहल की बेटी और नूतन की पोती प्रनूतन की डेब्यू फिल्म 'नोटबुक' की। 'नोटबुक' फिल्म से सलमान खान ने एक बार फिर से दो न्यूकमर्स को लांच किया है। सलमान के प्रोडक्शन हाउस ने यह फिल्म प्रोड्यूस की है। फिल्म में प्रनूतन बहल के साथ जहीर इकबाल मुख्य भूमिका है।

4 of 5
notebook - फोटो : twitter
बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 60 लाख, शनिवार को 80 लाख और रविवार को 1 करोड़ 10 लाख का कलेक्शन किया। यानी कि 'नोटबुक' फिल्म अब तक कुल 2.50 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। आखिर में बात करते हैं अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' की। 'केसरी' फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं। 2 हफ्ते होने के बाद भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन काफी अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kesari - फोटो : file photo
'केसरी' फिल्म ने दूसरे हफ्ते शुक्रवार को 4.45 करोड़, शनिवार को 6.45 करोड़ और रविवार को 8.25 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि अब तक 'केसरी' फिल्म कुल 125.01 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'केसरी' फिल्म ने महज तीन दिन में 56.51 करोड़ का कलेक्शन किया था। ऐसे में इतना तो तय है कि बॉक्स ऑफिस पर 'केसरी', 'जंगली' और 'नोटबुक' के कलेक्शन से खिल उठा है। हालांकि 3 दिन के कलेक्शन की तुलना करें तो 'केसरी' ने दोनों फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।  
 


 




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें