राष्ट्रीय अवॉर्ड विजेता प्रोड्यूसर-डायरेक्ट की जोड़ी मनीष शर्मा और शरथ कटारिया की जोड़ी 'दम लगा के हाईशा' में अपना जलवा दिखा चुकी है और एक बार फिर यह जोड़ी फिल्म 'सुई-धागा' के साथ दर्शकों का दिल जीतने आ रही है। यशराज बैनल तले बनी यह फिल्म मेक इन इंडिया थीम पर आधारित है। फिल्म में पहली बार दर्शकों को वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की जोड़ी नजर आएगी।