फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 की मंदिरा ने सोशल मीडिया पर शेयर की बिकिनी फोटो, यूजर्स बोले- 'बहुत वल्गर'

Mon, 04 Jun 2018 10:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
mandira
बॉलीवुड सेलेब्रिटीज का सोशल मीडिया पर ट्रोल होना आम बात हो गई है। हाल ही में आमिर खान ने अपनी बेटी के साथ मस्ती भरी एक फोटो ट्वीट की थी लेकिन कुछ लोगों को उनकी ये फोटो रास नहीं आई और उन्हें बेटी के साथ शेयर की गई फोटो को लेकर ट्रोल कर दिया। अब ऐसा ही कुछ हुआ एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के साथ। इस बार मंदिरा बेदी अपनी एक फोटो को लेकर ट्रोल हो रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
mandira bedi
46 साल की मंदिरा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। हालांकि फोटो में मंदिरा काफी सेक्सी लग रही थीं लेकिन यूजर्स ने भद्दे कमेंट करने शुरू कर दिए। कुछ ने मंदिरा को बुड्ढी कहा तो कुछ ने पब्लिसिटी स्टंट बताया। एक यूजर ने लिखा कि आपको एक्सपोज करने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 4
mandira bedi
बता दें कि कुछ समय पहले मंदिरा बेदी ने एमटीवी के शो ट्रोल पुलिस प्रोग्राम पर ट्रोलर्स के बारे में कहा था कि वो कई बार इन्हें नजरअंदाज कर देती हैं लेकिन कई बार इन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल हो जाता है और ये काफी परेशान करने वाले होते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
mandira bedi
2013 को मंदिरा बेदी ने अपना सिग्नेचर साड़ी स्टोर लॉन्च किया था। इसके अलावा वो PETA के लिए फ्लॉक्स लेदर को प्रमोट करती हैं। मंदिरा फिटनेस फ्रीक हैं। मंदिरा से पहले आमिर, ऐश्वर्या राय बच्चन, अमिताभ बच्चन को भी ट्रोल किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें