फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरा बेदी ने की बेटी के साथ प्यारी तस्वीर शेयर, तारा को बताया 'ताला चाबी'

Wed, 04 Nov 2020 12:17 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बेटी तारा के साथ मंदिरा बेदी - फोटो : Instagram: @mandirabedi
मशहूर अदाकारा मंदिरा बेदी अपने हाल ही में कुछ दिन पहले उस समय चर्चाओं में आ गईं। जब वो 48 साल की उम्र में मां बनीं। इस खाबर को उन्होंने खुद ही फैंस के साथ साझा किया। ये खबर देखते ही देखते सुर्खियां बन गई और हर कोई मंदिरा की तारीफों में कसीदे गढ़ने लगा। ऐसा इसलिए क्योंकि मंदिरा मां तो बनी हैं लेकिन उन्होंने बच्चे को जन्म नहीं दिया। बल्कि एक छोटी सी बच्ची को दूसरी जिंदगी दी है। अब उसी बच्ची के साथ तस्वीर साझा कर मंदिरा एक बार फिर चर्चा में आ गईं।
विज्ञापन

2 of 5
मंदिरा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल हाल ही में दशहरे के मौके पर मंदिरा बेदी और उनके पति राज कौशल ने खुलासा किया कि उन्होंने एक चार साल की मासूम बच्ची को गोद लिया। मंदिरा का पहले से ही एक नौ साल का बेटा है। लेकिन मंदिरा को बेटी की बहुत चाहत थी। इस वजह से उन्होंने मिसाल पेश करते हुए एक प्यारी सी बच्ची को गोद लिया। मंदिरा ने अपनी बच्ची का नाम तारा रखा।
विज्ञापन

3 of 5
परिवार के साथ मंदिरा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम
अब हाल ही में मंदिरा ने अपनी बेटी के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में मंदिरा तारा के सिर में सिर सटाए मुस्कुराती नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर परिवार में नए सदस्य के आने की खुशी साफ झलक रही है। मंदिरा ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'मेरा ताला भी और मेरी चाबी भी'।

4 of 5
ताजमहल पर अभिनेत्री मंदिरा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम से ली गई तस्वीर
इस तस्वीर को सोशल साझा करते ही इसे मंदिरा के फैंस ने खूब पसंद किया। ये तस्वरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही है। मंदिरा के फैंस इस पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं। बता दें कि 28 जुलाई, 2020 को मंदिरा ने तारा को गोद लिया था। हालांकि उन्होंने अक्तूबर में दशहरे के मौके पर इस बात की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पति के साथ मंदिरा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम
गौरतलब है कि मंदिरा ने खुद इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने अपने परिवार के साथ एक तस्वीर साझा कर लिखा था, 'वह हमारे पास एक आशीर्वाद की तरह आई। हमारी छोटी सी बेटी तारा। 4 साल और कुछ थोड़ी सी उम्र और उन आंखों से जो सितारों की तरह चमकती है। अपने वीर की बहन। घर में उसका स्वागत है, खुली बाहें और सच्चे प्रेम के साथ। हम आभारी और धन्य हैं। तारा बेदी कौशल, 28 जुलाई 2020 को हमारे परिवार का हिस्सा बनी।'

पढ़ें: कभी बाल कलाकार के रूप में किया था इन सितारों ने काम, देखते ही देखते हो गए हैं इतने बड़े
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें