फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकिनी फोटो साझा कर मंदिरा बेदी फिर आईं चर्चा में, 48 की उम्र में छोटी एक्ट्रेसेज को दे रही हैं मात

Mon, 21 Dec 2020 09:35 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मंदिरा बेदी - फोटो : Instagram
बॉलीवुड स्टार्स अब सिर्फ बड़े पर्दे पर ही दर्शकों को नजर नहीं आते बल्कि सोशल मीडिया के जरिए भी फैंस से जुड़े रहते हैं। बॉलीवुड की बहुत सी एक्ट्रेसेज ऐसी हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरें काफी वायरल होती हैं और फैस उनकी तस्वीरें पसंद करते हैं। कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपनी एक हॉट तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। वहीं अब मलाइका के बाद मंदिरा बेदी येलो बिकिनी में नजर आईं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मंदिरा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी अब फिल्मों और टीवी शो में ज्यादा नजर नहीं आती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में मंदिरा ने पीली बिकिनी में अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि मंदिरा ने भी उम्र को मात दे रखी है। 
विज्ञापन

3 of 5
मंदिरा बेदी - फोटो : Instagram
हालांकि ये मंदिरा की पुरानी तस्वीर है जब वो छुट्टियां मना रही थीं। येलो बिकिनी में हॉट दिखने वाली मंदिरा ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा -जैसे ही तापमान कम होता है....तब सूरज, समुद्र और रेत की याद आने लगती है। मेरे फोन ने मुझे याद दिलाया कि ये तस्वीर पोस्ट नहीं की गई है। फैंस मंदिरा की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।
 

4 of 5
मंदिरा बेदी
गौरतलब है कि मंदिरा भी अपने फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं। ऐसा पहली बार नहीं हैं जब मंदिरा ने अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट की हो। इससे पहले भी कई बार मंदिरा अपनी तस्वीरें और वर्क आउट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंदिरा बेदी - फोटो : Instagram
बता दें कि मंदिरा ने फिल्मों और टीवी शो में काम करके बहुत लोकप्रियता हासिल की है। फिल्म ' दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में प्रीति का किरदार निभाकर मंदिरा ने काफी सुर्खियां बटोरीं थी। इतना ही नहीं टीवी शो शांति में निभाए गए रोल के लिए भी उन्हें काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें